दीपक शर्मा, indireporter.com
तेलंगाना में रह रहे पाली के एक परिवार के तीन युवाओं की एक साथ मौत, दुखद घटना
पाली जिले के ढाबर गांव का परिवार, हैदराबाद के चिन्तल नगर में रहता है, परिवार के लोग गोदावरी नदी में पवित्र स्नान करने गए थे। ऐसे में एक ही परिवार के तीन भाई गोदावरी नदी में नहाते समय एक दूसरे को बचाने के प्रयास से तीनों भाइयों की डूबने से मौत हो गई।, ढाबर गांव का राठौड़ परिवार पिछले कई वर्षो से हैदराबाद शहर में रह रहा था। जैसे ही राठौर परिवार के तीन भाइयों की गोदावरी नदी में डूबने से मौत की खबर, डबरा गांव पहुंची तो हर कोई दुखद घटना से दुखी हो गया।
ऐसे में इस दुखद घटना के बाद गांव में हर कोई है दुखी, राठौर परिवार मृतक तीनों भाइयों के शवों को हैदराबाद से पाली जिले के ढाबर गांव लाकर अंतिम संस्कार किया जायेगा।
हादसे में एक ही परिवार के तीनों भाइयों की मौत के बाद परिवार पर टुटा दुखों का पहाड़।
