दीपक शर्मा, indireporter.com
अग्रेशन वाटिका में वृंदावन भवन का धूमधाम से कथावाचक की राधे कृष्ण महाराज के सानिध्य में हुआ उद्घाटन
पाली 11 फरवरी अग्रसेन वाटिका परिसर में अग्रवाल पंचायत द्वारा नवनिर्मित वृंदावन भवन का बुधवार सुबह समारोह पूर्वक हुआ उद्घाटन, जिसको लेकर वाटिका स्थित शिव मंदिर से बैंड बाजा के साथ एक कलश यात्रा दर्जनों सजी-धजी महिला सर पर मंगल कलश लिए लिए कथा वाचक राधे कृष्ण महाराज के साथ कथा वाचक राधे कृष्ण महाराज के साथ वृंदावन भवन पहुंची जहां पुष्प वर्षा कर स्वागत के बाद भवन का उद्घाटन पूर्व विधायक ज्ञानचंद पार्ख, लघु उद्योग भारती के प्रकाश चंद, जोधपुर के डॉक्टर श्रीराम गोयल पंचायत के अध्यक्ष सुनील पोद्दार द्वारा किया गया, इसके बाद वहां चल रहे हवन की पूर्णावती कार्यक्रम में भी भाग लिया, पंडित संजय व्यास द्वारा लाभार्थी परिवार द्वारा हवन करवाया गया, इस अवसर पर सैकड़ो समाज बंधु मौजूद रहे, समाज के कमल किशोर गोयल, अनिल गुप्ता ने बताया कि वृंदावन भवन में दो वातानुकूलित वीआई पी हॉल किसी फाइव स्टार होटल से काम नहीं, उसके साथ करीब सवा सौ ऐसी कमरा, दो लिफ्ट इस भवन में है, सभी तरह से यह श्रेष्ठ भवन बना है
, उसके बाद दोपहर 12:00 बजे प्रसादी का आयोजन हुआ, इसमें अग्रवाल पंचायत, अग्रवाल मंडल पाली महिला मंडल सभी का सहयोग रहा, प्रसादी में अग्रवाल समाज के अलावा विभिन्न समाजों के हजारों गणमान्य नागरिक पहुंचे
