दिलीप भट्ट, indireporter.com
लोक नृत्य व शास्त्रीय नृत्य की कार्यशाला का भव्य आयोजन चल रहा हे।
जयपुर। गर्मियों की छुट्टियों में जयपुर की पारंपरिक ओर कला संस्कृति की भूमि में आज अपार संभावनाये हैं। जयपुर की नृत्य शैली घूमर के साथ साथ नए बालिकाओं और महिलाओं को छोटी बालिकाओं को जयपुर के विद्या भवन परिसर में नृत्य की इन विभिन्न शैलियों की जानी मानी नृत्यांगना सुश्री निति भट्ट कलाकारों को भारतीय विद्या भवन इन्फोसिस फाउंडेशन कल्चरल आउटरीच प्रोग्राम ओर परम्परा नाट्य समिति द्वारा 13 दिन की विद्या भवन में नृत्य कार्यशाला में सिखा रही है।
नृत्य गुरु गिरधारी महाराज की शिष्या नीति भट्ट, करीब 50 महिलाओं व बच्चियों को नृत्य की बारीकियों से रुबरु करा रहीं हे। इनमें राजस्थानी लोक नृत्य, घूमर, शास्त्रीय नृत्य व जयपुर कत्थक की सुगंध से भी परिचय सभी प्रशिक्षण कलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही हे निति भट्ट ने तीस वर्षों का अनुभव ही इन नए कलाकारों की प्रशिक्षण के साथ साथ एक कार्यक्रम भी तैयार कर रही है। जिसका आयोजन 13 जून को सायं 5:30 बजे भारतीय विद्या भवन के मुख्य सभागार में होगा। इस प्रशिक्षण में युवा कलाकार हर्ष भट्ट व सचिन भट्ट द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा के साथ साथ सहायक के रूप में यह कलाकार अपना अनुभव भी बच्चों को प्रदान कर रहे हैं।
कार्यशाला संयोजक राजेंद्र पायल ने बताया की इस घूमर कार्यशाला में बालिकाओं को भाव रस और नृत्य की जो भी मुद्रायै होती हे उनका बड़े रोचक ढंग से प्रशिक्षण दिया जा रहा हे जिसका समापन 13 जून को भारतीय विद्या भवन के मुख्य सभागार में होगा आप सभी सदर आमंत्रित हैं।
