राजेश कुमावत, indireporter.com
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पौधारोपण अभियान के लिए दिए प्रलोभन
टीचर पौधारोपण अभियान में टारगेट पूरा करेगा, तो उसको ट्रांसफर में मिलेगी वरियता
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पौधारोपण के लिए खुद खोदे गड्ढे
पंचायत को पौधारोपण में भ भी टारगेट पूरा करने पर 10 लाख का एक्स्ट्रा फंड दिया जाएगा।आपने पौधे से पेड़ नहीं बनाया तो आपसे बड़ा पापी कोई नहीं होगा।
हम भट्टी के मुहाने पर हैं, कभी भी भस्म हो सकते हैं। मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा- 4 तारीख से सारी छुट्टियां कैंसिल हैं। पौधारोपण कार्यक्रम के लिए गड्ढे खोदना और अन्य तैयारियां शुरू कर दो।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक दिन के सीकर दौरे पर हैं।पलसाना सीएचसी परिसर में 551 पौधों से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत। जो टारगेट पूरा करेगा उस पंचायत समिति को फंड देंगे
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- 7 अगस्त को हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हैं, ताकि दुनिया भी देखे कि भारत माता की कितने लोगों को चिंता है।प्रदेश की 7 करोड़ से अधिक जनता पौधारोपण करें।
स्टूडेंट अपना टारगेट पूरा करता है तो उसे पर्यावरण विषय में 5 अंक ज्यादा देंगे। जो ग्राम पंचायत कम से कम 50 हजार पौधे लगाएगी, उसको हम 10 लाख रुपए निर्माण कार्य के लिए एक्स्ट्रा देंगे। 3 लाख से ज्यादा पौधे लगाने वाली पंचायत समिति प्रथम आएगी। उन्हें 20 लाख का फंड जिला परिषद के अलावा दिया जाएगा।
