राजेश कुमावत indireporter.com
भरतपुर। भरतपुर के पूर्व महाराजा विश्वेंद्र सिंह राजपरिवार के सदस्यों में चल रहे सम्पत्ति विवाद में आया नया मोड़, मामला, भरतपुर के पूर्व महाराजा एवं पूर्व केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह द्वारा अपनी पत्नी दिव्या सिंह व बेटे अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ लॉकर से 10 किलो सोना व करोड़ो के हीरे जवाहरात चोरी करने का आरोप लगाया है, ओर मथुरागेट पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर मुकदमा, दर्ज करवाया है। मुकदमा नम्बर 507/24, विभिन्न धारा 341, 323, 504, 506, 420, 406, 424, 380, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत हुआ दर्ज। सहायक उपनिरीक्षक ऱाधाकिशन को सौपी गई है मामले की जाँच।
