दीपक शर्मा, पाली indireporter.com
16 वी जूनियर पुरुष राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले टीम का चयन ट्रायल हुआ संपन्न
पाली, 16 वी जूनियर पुरुष राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले टीम का चयन के लिए संघ सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन हॉकी खेल मैदान में मंगलवार को सुबह 7:30 बजे शुरू की गई जिसमें संपूर्ण जिले के गांव धामली ,खिमेल, कोटडी , चंडावल, निमाज, जैतारण हॉकी पाली संघ के संपूर्ण गांव से 40 जूनियर पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस मौके पर हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा ने बताया कि चयनित टीम आगामी आयोजित 4 जून से 7 जून तक 16 वी जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता पाली में भाग लेगी। और टीम का चयन खिलाड़ियों का उच्च कौशल के आधार पर हॉकी पाली के चयनकर्ता दीपक सोलंकी द्वारा टीम का चयन किया गया। इस मौके पर हॉकी पाली के कोषाध्यक्ष दिनेश पंवार, मांगू सिंह दुदावत, विजय कच्छावा , अनील सिंह निम्बाडा आदि मौजूद रहे।
