दीपक शर्मा, indireporter.com
30 जुलाई को करेंगे बाबा बूढा अमरनाथ के दर्शन ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक सोमवार को सिंधी कॉलोनी स्थित गणेश विद्या मंदिर में संपन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल राजस्थान क्षेत्रीय संयोजक किशन प्रजापत ने कहा कि
बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा वैसे तो हजारों वर्षों से चली आ रही पवित्र श्री बर्फानी अमरनाथ यात्रा की ही भाती पुंछ मंडी के राजपुरा ग्राम में बाबा बुढ़ा अमरनाथ की यात्रा भी परम्परागत रूप से सावन मास में होती थी और मान्यता भी यही है कि बाबा बुढ़ा अमरनाथ की यात्रा किये बिना बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा पूर्ण नहीं मानी जाती।
1996 में समाप्त प्राय हो रही बाबा अमरनाथ की यात्रा को इस देश की नौजवानी ने अपने बलिदान देकर पुनर्प्रतिष्ठित किया। इतिहास साक्षी है की उस प्रयत्न के कारण ही कठिन परिस्थितिया और आतकी हमलों के बावजुद भी लाखो लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जा रहे है। ठीक उसी तरह 2005 में बजरंग दल ने बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का संकल्प लिया गया। वर्ष 2006 में अमरनाथ भूमि आआंदोलन में राष्ट्रद्रोहियों और उनके संरक्षक राजनेताओं को झुकने के लिए विवश कर दिया। ऐसी परिस्थिति में बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा को और अधिक सफल बनाकर हम राष्ट्र विरोधियों के मंसूबों को विफल कर सकते है जो नहीं चाहते है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अंग बना रहे। आईये चुनौति स्वीकारे। इस पवित्र अभियान में सहयोग कर बाबा बुढ़ा अमरनाथ के दर्शन कर पुण्य कमायें।
पाली विभाग यात्रा प्रमुख प्रवीण परिहार ने बताया कि बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा में अभी तक 50 यात्रियों की टिकट बनाए जा चुके हैं और यात्रा 26 जुलाई शनिवार को जम्मूतवी रेल 19223 के द्वारा रवाना होगी 27 जुलाई जम्मू में विश्राम यात्री शिविर भगवती नगर में रहेगा, 28 जुलाई प्रातः जम्मू भ्रमण, 29 जुलाई प्रातः 5:00 बजे बुद्ध अमरनाथ यात्रा प्रारंभ बस द्वारा अनेक मंदिर दर्शन करते हुए पूँछ विश्राम, 30 जुलाई को बाबा बुड्ढा अमरनाथ दर्शन कर सुंदरबनी में रात्रि विश्राम,31 जुलाई को प्राप्त शिवखोड़ी दर्शन कर कटरा रात्रि विश्राम, अगस्त वैष्णो देवी दर्शन कर कटरा रात्रि विश्राम,2 अगस्त दोपहर जम्मू प्रस्तान रात्रि विश्राम भगवती नगर, 3 अगस्त वापसी जम्मू तवी ट्रेन19224, से रहेगी ।
साथ ही बाबा बर्फानी अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए जम्मू बेस कैंप से 3 अगस्त को बालटाल रवाना रात्रि विश्राम, 4 अगस्त को बर्फानी अमरनाथ दर्शन हेतु रवाना, 5 अगस्त को बाबा बर्फानी के दर्शन कर पुनः बालटान हेतु प्रस्तान एवं रात्रि विश्राम, 6 अगस्त को बालटाल से सोनमर्ग में खीर भवानी मंदिर दर्शन कर श्रीनगर भर्मण रात्रि विश्राम, 7 अगस्त श्रीनगर से जम्मू प्रस्थान में रात्रि विश्राम, 8 अगस्त रेलवे स्टेशन ट्रेन संख्या 19224 द्वारा वापसी रहेगी।
बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा व बर्फानी अमरनाथ यात्रा में जाने के लिए आप विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व
विभाग यात्रा प्रमुख प्रवीण परिहार से संपर्क कर सकते हैं 94608 11819
बैठक में अनिल चौहान, नरेंद्र माछर, बाबूलाल कुमावत, रामसुख पायक, रमेश थावानी,जितेंद्र रांकावत, देवेंद्र अरोड़ा,गणेश कुमावत, जगदीश सिंह,प्रवीण सोनी, केलाश कुमावत, हरीश सोनी,अशोक बंजारा,गौरव शर्मा,रवि प्रजापत,हेमन्त तनवानी, श्रवण भिलवारा, विक्रम चौहान,गोविंद मेगवाल,दुर्गेश चौहान,यश बारिया, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे
