दीपक शर्मा, indireporter.com
बाबा बुढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से हर साल निकलने वाली साहसिक बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा आज 26 जुलाई शनिवार को पाली जम्मू तवी रेल 19223 के द्वारा रवाना हुई ।
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष बाबा बुढा अमरनाथ की साहसिक यात्रा के रूप में पूरे भारत वर्ष से निकलती है यात्रा का उद्घाटन 27 अगस्त को जम्मू भगवती नगर आश्रम में होगा ।
विभाग यात्रा प्रमुख प्रवीण परिहार ने बताया कि बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा 26 जुलाई से 3 अगस्त तक बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा व 4 अगस्त से 8 अगस्त तक बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा की जाएगी । पाली जिले से 30 सख्या व पाली विभाग से 70 संख्या बूढा अमरनाथ की यात्रा दर्शन करने जा रही है
30 जुलाई को करँगे बाबा बूढा अमरनाथ दर्शन के साथ ही माता वैष्णो देवी,सुंदरबनी, शिवखोडी, जम्मू राम मंदिर,जम्मु भृमण भी यात्रा में सम्मिलित होगा ।
यात्रा वापस 3 अगस्त को पाली पहुँचेगी ।
बाबा बुड्ढा अमरनाथ जाने वाली यात्रियों का दुप्पटा पहनाकर स्वागत कर सभी श्रद्धालुओं को रवाना किया गया ।
इस मोके पर प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस मौके पर भीमराज चौधरी, केलाश परिहार, महेंद्र सीरवी,लादुराम सेन, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
