राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर, राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के तत्वावधान में रविवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों एवं मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई तथा महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।प्रदेश अध्यक्ष श्र महेश व्यास ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री से मुख्य मांगें रखीं, जो इस प्रकार हैं:
1.बोनस का भुगतान तत्काल और नगद किया जाए।
2.ट्रेजरी की पुरानी व्यवस्था पुनः बहाल की जाए ताकि लोन तथा भुगतान समय पर मिल सकें।
3.राजस्थान सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं (आरजीएचएस) को और अधिक सरल व सुलभ बनाया जाए।
4.पुरानी पेंशन योजना को जस की तस बरकरार रखा जाए।
इस अवसर पर निम्न नव मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई ।
प्रमोद कुमार शर्मा – कार्यकारी अध्यक्ष
अभिषेक जैन – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
दिनेश शर्मा – उपाध्यक्ष
सत्यदेव पटेल – प्रदेश मंत्री
प्रेस वार्ता को संबोधित किया:
महेश व्यास – प्रदेशाध्यक्ष
लीलाधर पटवा – प्रदेश संगठन मंत्री,
अभिमन्यु शर्मा, बुद्धि प्रकाश व्यास, रोशन गुर्जर, बलराम गुर्जर, जिला अध्यक्ष, मदन जी, प्रमोद कुमार शर्मा, अभिषेक जैन, दिनेश शर्मा, सत्यदेव पटेल एवं अन्य वक्ताओं ने भी मंच से संबोधन दिया।महासंघ ने अपनी एकजुटता जताते हुए कर्मचारियों और मजदूरों के हितों के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
महासंघ से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कर्मचारी नेताओं तथा साथियों का आभार, जिनकी सक्रिय सहभागिता से संवाद सार्थक हुआ।
