दीपक शर्मा, indireporter.com
बजरंग दल ने किया रक्तदान कारसेवकों को दी श्रद्धांजलि ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पाली के द्वारा 2 नवंबर हुतात्मा दिवस के उपलक्ष में स्टेशन प्रखंड मे महादेव बगीची में रक्तदान शिविर आयोजित किया ।
जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने बताया कि बजरंग दल 2 नवंबर को हर वर्ष हुतात्मा दिवस के रूप में मनाता है कारसेवा मे शहीद हुए कर कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बजरंग दल पूरे भारतवर्ष में 2 नवंबर को रक्तदान शिविर करता है
रक्तदान शिविर का आगाज महंत मनोहर दास महाराज, बजरंग दल राष्ट्रीय सहसंयोजक किशन प्रजापत, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माच्छर द्वारा भारत माता की समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्तदान किया गया बजरंग दल हर वर्ष हर आपातकाल स्थिति में रक्तदान करता है कोरोना काल में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा निरंतर रक्तदान का कार्य किया गया इससे समाज में जरूरतमंद व्यक्तियों को व्यक्त की आपूर्ति की जा सके।
रक्तदान के पश्चात कार्यकर्ताओ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
स्टेशन प्रखण्ड संयोजक बाबूदास वैष्णव ने बताया कि इस मौके पर भीमराज जी चौधरी,जिला धर्माचार्य प्रमुख परमेश्वर शर्मा, बजरंग दल जिला जगदीश ग्रामीण प्रखंड संयोजक विशन सिंह,कैलाश जीनगर,स्टेशन प्रखंड अध्यक्ष दलपत सिंह, सज्जन सिंह,अजय वैष्णव,रमेश थावानी, मुकेश शर्मा,प्रवीण उपाध्याय,कुलदीप सिंह, श्रवण भीलवारा, शुभम, राहुल बंजारा,
सहित कार्यकर्ताओं ने किया रतलाम रक्तदान
