पल्स पोलियो जागरूकता रैली , दिया बच्चों की सुरक्षा का संदेश
पाली। 23 नवंबर 2025 को पल्स पोलियो अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार को पाली शहर सहित जिलेभर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस संबंध में पाली जिला मुख्यालय पर भी शनिवार को बांगड़ अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को बांगड़ अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ आरके बिश्नोई, डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदांत गर्ग, आरसीएचओ डॉ विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पाली सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि जागरूकता रैली शहर के सूरजपोल सहित विभिन्न क्षेत्रों में से निकाली गई। रैली में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षणार्थी एवं जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थी दो बूंद जिंदगी की, पोलियो रविवार 23 नवंबर, पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक अवश्य पिलाएं, पोलियो की खुराक पीने से एक भी बच्चा वंचित नहीं रहे, एक भी बच्चा दवा पीने से छूटा तो समझो सुरक्षा चक्र टूटा, जैसे संदेश दे रहे थे। इस अवसर पर बांगड़ चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एसएन स्वर्णकार, एएनएमटीसी प्रधानाचार्य केसी सैनी,
जीएनएमटीसी प्रधानाचार्य राजेश सोनी, नर्सिंग प्रशिक्षक तुलसीराम शर्मा, पारसमल कुमावत, भूपेन्द्र कुमार, ललितसिंह, महावीर बाघमार, विकास चौहान, रूपेन्द्र भाटी, दिलीप कच्छावा, मनीषा, राजाराम रेपिया, हेमलता पंवार, आईईसी समन्वयक नंदलाल शर्मा, आशा समन्वयक कुलदीप गोस्वामी, रेवन्तराम, मोहम्मद युनुस, कुलदीप पाल, हुसैन सहित कई चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
