राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग में अचानक आई दरारें:ट्रैफिक डायवर्ट किया, आसपास का इलाका खाली कराया गया; गिरने से रोकने के लिए क्रेन का सहारा
जयपुर में निर्माणाधीन 5 मंजिला बिल्डिंग में दरारें आ गईं। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम, जेडीए (जयपुर विकास प्राधिकरण) और सिविल डिफेंस के जवान मौके पर पहुंचे थे। बिल्डिंग मालवीय नगर के सेक्टर 9 में अमित भारद्वाज पेट्रोल पंप के सामने है।
निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी खिसकने से पूरी बिल्डिंग में दरारें आई हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास की इमारतों और इलाके को खाली करवा दिया। साथ ही, यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को भी डायवर्ट कर दिया गया। बिल्डिंग को सहारा देने के लिए मौके पर 2 क्रेन लगाई गई है, ताकि बिल्डिंग गिर ना जाए।
निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी खिसकने से पूरी बिल्डिंग में दरारें आने की बात सामने आई है।
निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी खिसकने से पूरी बिल्डिंग में दरारें आने की बात सामने आई है।
सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास की इमारतों और इलाके को खाली करवा दिया।
सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास की इमारतों और इलाके को खाली करवा दिया।
प्रशासन यहां से गुजरने वाले ट्रेफिक को भी डायवर्ट कर दिया गया।
नगर निगम, जेडीए (जयपुर विकास प्राधिकरण) और सिविल डिफेंस के जवान मौके पर पहुंचे
बिल्डिंग को सहारा देने के लिए मौके पर दो क्रेन लगाई गई है ताकि बिल्डिंग गिर ना जाए। पास में संचालित होता है हॉस्पिटल
जानकारों का मुताबिक, जेडीए जोन-1 के एरिया में आ रही इस बिल्डिंग का निर्माण बिना नक्शा मंजूर करवाए किया जा रहा था। इस बिल्डिंग में बेसमेंट के अलावा ग्राउंड फ्लोर और समेत कुल 5 मंजिला निर्माण किया जा रहा था।
