शिव वर्मा, indireporter.com
महानिरीक्षक एम एल गर्ग सीमा सुरक्षा बल, द्वारा सीमा चौकी पूनम एवं तनोटमाता में किया गया ध्वजारोहण
जैसलमेर, 15 अगस्त
एम एल गर्ग महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल, सीमान्त मुख्यालय राजस्थान के द्वारा भारत पाकिस्तान अन्तर्राष्ट्रीय सीमा चौकी पूनम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, उन्होंने , यहां उपस्थित अधिकारी एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, मैं आप सभी को और आपके परिजनों को भी इस अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूँ।
एम एल गर्ग (महानिरीक्षक) द्वारा वातावरण को साफ बनाये रखने के लिए सीमा चौकी पूनम में पौधरोपण भी किया गया। महानिरीक्षक सीमा चौकी पूनम से जवानों को संबोधित करने के बाद तनोटराय माता के दर्शन किए।
तनोटराय माता मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिरीक्षक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उपस्थित पर्यटकों, अधिकारी, जवानों, को आज़ादी के महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा इस दिन अंग्रेजों की लगभग 200 वर्ष पुरानी गुलामी के बाद हमारे देश को आजादी प्राप्त हुई थी। भारत को आजादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गवानी पड़ी।
स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष एवं बलिदान के बाद भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ, तब से लेकर आज तक हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों ने हमें आज़ादी दिलाई थी, ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त रखते हैं।
एक समय था, कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे। आज समय है देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आज़ादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है।
महानिरीक्षक ने, अधिकारियों के साथ तनोटराय माता के दर्शन किये एवं सीमा सुरक्षा बल व सभी देशवासियों के लिए पूजा अर्चना की।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर योगेंद्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक) सीमा सुरक्षा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।