अमित शर्मा, indireporter.com
नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने नृत्य से उकेरा भावनाओं का कैनवास
जयपुर: सतरंगी रोशनी, मंच पर थिरकते नन्हे कदम और तालियों से गूंजता आरआईसी का ऑडिटोरियम। अवसर था शहर के गोल्डन एरा अकेडमी के वार्षिक उत्सव का।
क्लास लेवल 2 की छात्र इशिका शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ प्रकृति प्रेम का अनूठा संदेश दिया
जहां मंच पर कक्षा दो तक के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।
समारोह में विभिन्न लेवल के विद्यार्थी ने एक से बढ़ाकर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
‘तुम हम से दुखी, हम तुम से दुखी.., मां तुझसा कोई नहीं…’, पापा मेरी जान.., चक धूम धूम.., एक दूसरे से करते है प्यार हम..’ जैसे गानों पर सामूहिक नृत्य कर विद्यार्थी ने मौजूद सभी परिजनों को भावुक कर दिया।
