शिव वर्मा, वरिष्ठ रिपोर्टर जोधपुर
पति के मौत के 5मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम :मजाक में कहते थे साथ-साथ जाएंगे, वादा निभाया; 15 दिन पहले हि शादी कि 75वीं सालगिरह मनाई थी
जोधपुर । लक्ष्मण सिंह और उनकी पत्नी शांति देवी
बुजुर्ग दंपती की बातों ने सबको हैरान कर दिया। नो दशकों की उम्र पार करने के बाद परिवार के लोगों से कहा करते थे साथ-साथ में जीवन जिया है, और साथ-साथ में ही जाएंगे, और दोनों की बातों को परिवार मजाक समझता था लेकिन दोनों ने ही एक दूसरे का वादा निभाया और शनिवार को पहले , पति लक्ष्मण सिंह ने और 5 मिनट बाद में पत्नी शांति देवी ने दुनिया को छोड़ दिया।
सच्ची घटना जोधपुर के त्रिपोलिया क्षेत्र में रहने वाले लक्ष्मण सिंह भाटी उर्फ हरिओम उम्र 94 वर्ष , एवं उनकी पत्नी शांति देवी उम्र 92 साल की है। लक्ष्मण सिंह की सांस की परेशानी होने पर प्राइवेट हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। इस सूचना के मिलने के पांच मिनट बाद ही उनकी पत्नी शांति देवी ने घर पर , अंतिम सांस ली। दोनों की एक साथ मौत की सूचना ने उनके परिवार और सगे संबंधी भी हैरान हो गए।
लक्ष्मणसिंह व शांति देवी ने अपने परिवार जनों के साथ 15 दिन पहले ही अपनी ही शादी की वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई थी।
