राजेश कमावत, indireporter.com
विद्या भारती राजस्थान का प्रतिभा सम्मान समारोह बिड़ला में आयोजित
सम्मान समारोह में विद्या भारती राजस्थान के अंतर्गत चलने वाले विद्यालयों के कक्षा 10वीं में 12वीं के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले 37 विद्यालयों के 47 भैया बहिनों प्रधानाचार्य एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
पूजनीय स्वामी 108 श्री ओम दास महाराज सांगलिया सीकर ,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गोविंद चंद्र महंत ( राष्ट्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती ) विशिष्ट अतिथि कल्पना (अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपुर) ने दीप प्रज्वलित कर किया।
भरतपुर बैर आदर्श विद्या मंदिर के छात्र आर्यन डंगायच ने 99 पॉइंट 50% अंक पाकर सर्वश्रेष्ठ रहे।
अतिथियों ने अच्छे नंबर वाले लाने वाले भैया बहिनों को श्रीफल प्रतीक चिन्ह व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया
गोविंद कुमार ने बताया कि 19 वर्षों से लगातार भैया बहनों का सम्मान किया जा रहा है अब तक 471 भैया बहनों का सम्मान किया जा चुका है माननीय संगठन मंत्री द्वारा भैया बहिनों को आशीर्वचन स्वरूप उद्बोधन दिया विशिष्ट अतिथि कल्पना जी के द्वारा भैया बहिनों से अपने अनुभव साझा किया माननीय शिक्षा मंत्री के द्वारा प्रतिभावान छात्रों को बधाई दी गई तथा विद्या भारती के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष भारत राम के द्वारा आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया
