दीपक शर्मा, indireporter.com
रोटरी क्लब जनसेवा सद्भावना समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनो के संयुक्त तत्वावधान में एल एन मंत्री तत्कालीन जिला कलेक्टर पाली एवं आयुक्त देवस्थान एवं टीएडी आयुक्त उदयपुर के मुख्य आतिथय में अभिनन्दन एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया I
पाली। रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि नागरिक अभिनन्दन एवं रक्तदान शिविर के कार्यक्रम संयोजक सोहनलाल भाटी के संयुक्त तत्वावधान में समारोह के मुख्य अतिथि एल एन मंत्री को जन्मदिन के शुभ अवसर पर माला साफा दुपट्टा एवं स्मृति चित्र भेट कर बहुमान किया गया एवं जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 131 यूनिट रक्तदान किया गय।
समारोह का प्रारम्भ विनायक महाराज ( गणेश जी) की पूजा अर्चना एल एन मंत्री, विधायक भीमराज भाटी,पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, रोटरी अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता, राजकुमार मेड़तिया, महेन्द्र बोहरा, तख्त सिंह राठौर के द्वारा किया गया I
131 रक्तदाता से मेरा रक्त से सम्बंध हो गया I जिनका में आजीवन ऋणी रहूँगा ।रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट एवं हेल्मेट भेट किया गया I समारोह में रक्तदान एवं समारोह योगदान करने वाले भामाशाह राजकुमार मेड़तिया एवं मगंराज जेन बीसीएम सेवा संस्थान को सम्मानित किया गया I
रक्तदान में योगदान करने वाले देव हिन्दू छिपा समाज पाली, राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत, राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत पाली, उपखंड कार्यालय पाली, पीआरओ पाली, राजश्री पब्लिक स्कूल पाली, जनसेवा सद्भावना समिति पाली,राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाईड, मेड़तियास्वीट होम,महिला सुरक्षा सहयोग समिति पाली एवं रावणा राजपूत समाज संस्थान पाली, आदित्य बिरला केपिटल का सहयोग रहा I
समारोह में रा.बा.उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र को चार स्मार्ट टीवी 56 इंच की विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निग के लिए एवं रोटरी स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को कंप्यूटर सेट प्रदान किये गये I
कार्यक्रम में वर्तमान विधायक भीमराज भाटी,पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, महेन्द्र बोहरा, तख्त सिंह राठौर, विमलेंद्र सिंह राणावत उपखंड अधिकारी पाली, महावीर सिंह जोधा उपखंड अधिकारी मा.जा. मनसिंगाराम उपखंड अधिकारी सोजत एवं पूरण कुमार उपखंड अधिकारी रोहट ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक संगठनों का पूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अर्जुनचंद मेहता, अशोक लोढा, नीलकमल दायमा रामपाल शर्मा, अक्षय भंडारी, रितेश छाजेड़, धर्मेन्द्र मोहनोत, प्रकाश खंडेलवाल, राजेंद्र सुराणा, कल्याण जेन, मनीष भंडारी, नवीन चोपड़ा, रविंद्र चोपड़ा, महेंद्र कवाड़, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, कुलदीप पंवार, राजेश पाटनेचा,इत्यादि का सहयोजो रहा। मंच का सफल संचालन बलवीर सिंह बलविंदर सिंह राणावत एवं एडवोकेट तरुण जी मेहता द्वारा किया गया।
