By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: जोधपुर महाराजा गज सिंह राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के लिए किये प्रयास
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > जोधपुर महाराजा गज सिंह राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के लिए किये प्रयास
खेलतकनीकीधार्मिक समाचारभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजनीति

जोधपुर महाराजा गज सिंह राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के लिए किये प्रयास

Rajesh Kumawat
Last updated: May 21, 2026 3:27 pm
Rajesh Kumawat Published May 21, 2026
Share
SHARE

शिव वर्मा,indireporter.com

महाराजा गज सिंह जी ने राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की सराहना की

मुख्यमंत्री को राजस्थानी में पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शीघ्र लागू करने का किया अनुरोध

अब समय आ गया है वर्षों की राजस्थानी भाषा की मान्यता की मांग पर केंद्र सरकार शीघ्र निर्णय लें
-महाराजा गज सिंह

राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करें

जोधपुर, 21 मई । महाराजा गज सिंह जी ने हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता व जेएनवीयू राजस्थानी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कल्याण सिंह शेखावत द्वारा राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इस फैसले से एक बार फिर राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता व राजस्थान की राजभाषा बनने की उम्मीदे बढ़ गई हैं।

मुख्यमंत्री को राजस्थानी में पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शीघ्र लागू करने का अनुरोध किया
महाराजा गजसिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को राजस्थानी में पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रदेश के राजस्थानवासियों के हित में शीघ्र लागू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा कि आपके शीघ्र लागू करने से मायड़ भाषा राजस्थानी को सम्मान मिलेगा। उन्होंने लिखा कि आपके इन सार्थक प्रयासों से राजस्थानवासियों, विशेषकर शहर व गाँव के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने लिखा कि मायड़ भाषा को आठवीं अनुसूची में जोड़ने का मार्ग इस फैसले से सरल हो गया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि यह कार्य आपके हाथों से जल्दी से जल्दी हो जावें तो सभी करोड़ों राजस्थानवासियों की मांग पूरी हो जायेगी व आपको इसका श्रेय मिलेगा।

संविधान की आठवीं अनुसूची में राजस्थानी भाषा को शामिल करने की वर्षों से मांग
महाराजा गज सिंह जी ने कहा कि राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की राजस्थानवासियों द्वारा वर्षों से मांग प्रमुखता से की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करोड़ों लोगों की राजस्थानी भाषा है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार करोड़ों लोग राजस्थानी भाषा बोलते हैं। वर्षों से हर स्तर पर लगातार यह मांग की जा रही है कि राजस्थानी भाषा को मान्यता मिले, संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करें, परंतु अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा को मान्यता प्रदेशवासियों का हक है, राजस्थानी भाषा की मान्यता से प्रदेशवासियों का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है केंद्र सरकार राजस्थानी भाषा को मान्यता दें, राज्य सरकार इसके लिए पुरजोर व सार्थक प्रयास करें ताकि राजस्थानी भाषा की मान्यता में आने वाली रुकावटें दूर हो सके, इसका मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने कहा कि हर प्रदेशवासी का यह अधिकार है जो उसे मिलना चाहिए।

राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को शीघ्र लागू करें

महाराजा गज सिंह जी ने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले में राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के लिए दिए निर्देशों की पूरी तरह समयबद्धता सेे पालना करें व इसे लागू करे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के यह निर्देश कि राजस्थान सरकार राजस्थानी भाषा को राज्य की सभी सरकारी व निजी स्कूलों में एक विषय के रूप में पढ़ाने की व्यवस्था करें। इसके बाद उच्च शिक्षा में भी राजस्थानी भाषा विषय के रूप में पढ़ाने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के जेएनवीयू जोधपुर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय व राजस्थान विश्वविद्यालय में राजस्थानी विषय एम.ए. स्तर पर पहले ही पढ़ाया जा रहा है जो इसकी और मजबूती व राजस्थानी भाषा को विद्यालयों व कॉलेजों के स्तर पर भी पढ़ाई जाना न्यायोचित है व सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी इसके लिए स्पष्ट निर्देश दे रहा है

1992 में बोट क्लब पर दिया धरना

 महाराजा गज सिंह जी वर्षों से लगातार विभिन्न समारोह, विभिन्न मंचों, राज्यसभा सदस्य के दौरान वह अन्य अवसरों पर केंद्र व राज्य सरकार स्तर पर लगातार राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर प्रयास करते रहे हैं। लगातार यह मांग कर रहे हैं कि राजस्थानवासियों की भाषा राजस्थानी को संवैधानिक मान्यता मिले। 1992 में महाराजा गज सिंह जी के नेतृत्व में नई दिल्ली के बोट क्लब पर प्रदेश के पक्ष-विपक्ष के जनप्रतिनिधियों, इतिहासकारों, साहित्यकारों, लेखकों, कवियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने धरना दिया था।

You Might Also Like

जालौर – दिल्ली स्पेशल रेल सेवा शुरू, विकास में लगें पंख: अश्विनी वैष्णव

जैसलमेर में नवनिर्मित “कोच केयर कंपलेक्स” का उद्घाटन अश्विनी वैष्णव ने किया

“रास्ते जाम” युवाओं के नाम पर विरोध करो और नेतागिरी में पद पाओ, सक्सेस का शॉर्टकट रास्ता बना

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद

रेल मत्री अश्र्विनी वैष्णव देंगे नई सौगात, राजस्थान विकास की राह पर

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

भगवान परशुराम अपने परसे को ऊपर करो और दुष्टों का सर्वनाश करो

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat April 29, 2025
जयपुर के मालवीय नगर में बहु मंजिला भवन को क्रेन लगाकर गिरने से बचाने के प्रयास
टीबी मुक्त हो हिंदुस्तान, प्रधानमंत्री मोदी का सपना शीघ्र पूरा करेगा राजस्थान: भजन लाल शर्मा
निंबाहेड़ा व्यापारी के घर चोरी का आरोपी, आस्तीन का सांप “मोजम्मल हक” बंगाल निवासी निकला
मदन राठौड़ के पुत्र श्रेयांश की शादी में विशेष मेहमानों का स्वागत

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?