दीपक शर्मा, पाली indireporter.com
’जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, जल संरक्षण जन अभियान का आगाज, आयोजित हुयी विभिन्न गतिविधियां,’
’मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा की जल का हो सद्उपयोग रखे संरक्षित – कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत’
’प्रभारी सचिव पी रमेश व जिला कलक्टर व अन्य रहे मौजूद’
पाली, 25 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर आगाज हुआ। अभियान आज से प्रांरभ होकर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक चलेगा अभियान में प्रत्येक दिन विभिन्न विभागों की विविध गतिविधियां आयोजित होगी।
’कैबिनेट मंत्री कुमावत ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाई’
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को प्रातः व्यास सर्कल से हरी झंडी दिखाई और अभियान का शुभारंभ किया। वंदे गंगा प्रभात फेरी व्यास सर्किल से अम्बेडकर सर्किल तक निकली गयी। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि जल का संरक्षण हो व आमजन जल के लिये जागरूक बने व उसका सद्उपयोग करे। इसके लिये ही राज्य सरकार ने इस अभियान को प्रांरभ किया है। इस अवसर पर उन्होंने फेरी को हरी झंडी दिखायी जल बचाने की व संरक्षित रखने की शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर जिला कलक्टर मौजूद रहे व पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी, स्काउट गाईड व बडी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
’कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य ने हाथो में झाडू लेकर सफाई दिया स्वच्छता का संदेश श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित’
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने व जिला कलक्टर व पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने लाखोटिया उद्यान में हाथ में झाडू लेकर सफाई की व श्रमदान किया, इसके साथ ही अन्य स्वच्छता गतिविधियां आयोजित हुयी। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी नगर निगम व आमजन मौजूद रहे।
’वंदे गंगा कलश यात्रा निकाली गयी कैबिनेट मंत्री कुमावत ने की शिरकत, प्रभारी सचिव पी रमेश भी रहे मौजूद’
लाखोटिया में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के सानिध्य में जल के बारे में जागरूकता के लिये वंदे गंगा कलश यात्रा अटल वाटिका से गउ घाट तक निकाली गयी। आयोजित कलश यात्रा में महिलाओं ने जल संरक्षण की अलख जगायी। साथ ही स्थानीय उत्पादों से संबंधित प्रशिक्षण, प्रदर्शनी एवं विक्रय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका अवलोकन मंत्री कुमावत, सचिव पी रमेश, आदि ने किया।
’पीपल पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली व जल पूजा गतिविधियां आयोजित हुयी’
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुमावत ने विधिवत रूप से मंत्रोउच्चार के साथ जल पूजा अर्चना की । साथ ही इस अवसर पर पीपल पूजन, दीप प्रज्जवलन, एवं रंगोली का आयोजन हुआ। इसके बाद कैबिनट मंन्त्री कुमावत व अन्य अतिथियों ने पीपल पौधा वितरण तथा पीपल पौधारोपण किया गया।
’कैबिनेट मंत्री कुमावत ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी जल संरक्षण में मीडीया की अहम् भूमिका – कैबिनेट मंत्री कुमावत’
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने पत्रकार वार्ता में जल संरक्षण सद्पयोग के बारे में जागरूक कर 5 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मीडीया को दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जल संरक्षण की थीम पर यह व्यापक अभियान शुरू किया गया है। 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को धरातल पर लागू करवाने और आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने अपील की कि मीडिया इस अभियान के संदेश को जन-जन तक ले जा सकती है ,ताकि लोग इससे जुड़ सकें। उन्होंने विगत वर्ष हुए रिकॉर्ड पौधारोपण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित धरोहर और समृद्ध संस्कृति सौंप कर जाएं। इसके लिए प्रकृति का संरक्षण और व्यापक पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होने इसे जन जन का अभियान बनाने का आहा्न किया इसमें सभी की भागीदारी हो।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव पी रमेश, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलटर डॉ बजरंग सिंह, सीईओं मुकेश चौधरी, एसीईओ महेन्द्र मेहता, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी व अन्य संबधित कार्मिक मौजूद रहे।
’हेमावास बांध पर वंदे गंगा कार्यक्रम’
’वंदे गंगा जल संरक्षण -जन अभियान 2026 के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण ,स्वच्छता एवं प्लास्टिक फ्री होने की शपथ लेते हुए’
बाँध स्थल पर जल पूजन, गंगा आरती का सफल आयोजन हुआ। जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण एवं प्लास्टिक फ्री होने के लिए सभी के द्वारा शपथ ली गई। राठौड़ ने जल के समुचित संरक्षण करने के लिए सभी लोगो को प्रेरित किया। जल के महत्व को समझाया गया। जल की पूजा कर गंगा मैया को गंगा दशहरे के दिन पुष्प अर्पित कर कर सभी के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मनीष परिहार मुख्य अभियंता जल संसाधन संभाग जोधपुर के द्वारा लोगो के जल के संग्रहण एवं संरक्षण के लिए विविध उपाय बताए गए।
इसके पश्चात सभी के द्वारा बांध स्थल पर सामूहिक रूप से बांध में से गाद निकाल कर बांध एवं ओवरफ्लो स्थल पर श्रम दान किया गया। तत्पशात् कार्यक्रम स्थल पर जन चौपाल का आयोजन कर जल संरक्षण के लिए समस्त किसानो एवं ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 का कार्यक्रम सोमवार को हेमावास बांध पर मुख्य अभियंता जल संसाधन संभाग जोधपुर मनीष परिहार, एसई जल संसाधन वृत राम नारायण चौधरी, अधिशासी अभियंता जल संसाधन खंड पाली शंकर लाल राठौड़, सहायक अभियंता जल संसाधन उप खंड पाली बिमला कुमारी, कनिष्ठ अभियंता विनीत सारण, गिरधारी सिंह, घीसू लाल सीरवी, चेना राम चौधरी, भगा राम, अधीक्षक जल उपभोक्ता संगम हेमावास बांघ भंवर लाल, पूर्व पार्षद सुल्तान सहित कमांड क्षेत्र के काफ़ी संख्या में किसान, महिलाएँ एवं युवा किसान उपस्थित रहे।
’’ये कार्यक्रम आयोजित होंगे’’
मंगलवार, 26 मई को नुक्कड नाटकों का आयोजन, संकल्प, हरियालो राजस्थान, ओरण/चारागाहों का चिन्हीकरण, घास बुआई, पौधारोपण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, जल संचजय जल भागीदारी 2.0 पोर्टल पर इन्द्राज, 27 मई को स्थानीय गौशाला, पशु चिकित्सालय, दुग्ध संघ में स्वच्छता अभियान का आयोजन, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर धार्मिक, व्यापारिक संगठन, भामाशाह, गणमान्य व्यक्तियों को सूचीबद्धकर जल संरक्षण जन अभियान की गतिविधियों से संबंधित विषय पर विचार विमर्श व संगोष्ठी का आयोजन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का फील्ड भ्रमण, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभियान का प्रचार-प्रसार, 28 मई को राजकीय भवनों में स्थित आरटीडब्ल्यूएचएस की साफ सफाई व मरम्मत, रोड साईट पौधारोपण, सीएसआर कार्यशाला, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अनुमोदित कार्याे के गैप फण्डिंग, जल उपयोग संरक्षण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्याे का लोकार्पण व नवीन स्वीकृति, औद्योगिक संस्थानों, निजी एवं सरकारी कार्यालयों को ग्रीन ऑफिस इनिशियेटिव, एनर्जी ओडिट, ग्रीन बजट की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
