दीपक शर्मा,indireporter.com
सम्राट पृथ्वीराज चौहान कि 860 वीं जयंती समारोह
श्रृंखला में हुआ वृक्षारोपण मामाजी मंदिर प्रांगण मण्डली में किया वृक्षारोपण
सम्राट पृथ्वीराज चौहान संस्थान द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860 वीं जयति समारोह श्रृंखला सामाजिक सरोकार के क्रम में सोमवार को पाली जिले में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया । मामाजी मंदिर प्रांगण 11 छायादार , फलदार वृक्षो का पौधा रोपण किया।
संस्थान के महासचिव एडवोकेट राजेन्द्र सिंह पिपरली ने बताया कि महापुरुषों ने इस मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया जिस कारण से हम सभी सुराक्षत हैं।
संस्थान के अध्यक्ष गोपाल सिंह छदिया ने बताया कि जयंतियों के माध्यम से हम आज की चुनौतियां पर्यावरण ग्लोबल वार्मिंग जैसो से वृक्षारोपण जैसे कार्यों से मानव मात्र का कल्याण संभव हैं।
वृक्षारोषण कार्यक्रम के संयोजक त्रिभुवन सिंह मण्डली अध्यक्ष सहकारी होलसेल उपभोक्ता भण्डार पाली ने संस्थान पदाधिकारीयों का स्वागत करते हुए मामाजी मंदिर प्रांगण को हराभरा बनाने के संकल्प को दोहराया।
इस समारोह में संस्थान के संयोजक श्यामसिंह सजाड़ा दशरथ सिंह सादड़ा, पार्षद सुल्तान सिहे मानपुरा, संजयप्रताप सिंह मण्डली, कल्याण सिंह मण्डली कॉपरेटिव अयरेक्टर लक्ष्मण , SMG अध्यक्ष श्रवकण भील व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
