By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: मिजो वेलफेयर का भव्य आयोजन, मिजो सांस्कृतिक विरासत के साक्षात दर्शन
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > धार्मिक समाचार > मिजो वेलफेयर का भव्य आयोजन, मिजो सांस्कृतिक विरासत के साक्षात दर्शन
धार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्रा

मिजो वेलफेयर का भव्य आयोजन, मिजो सांस्कृतिक विरासत के साक्षात दर्शन

Rajesh Kumawat
Last updated: June 16, 2026 2:50 pm
Rajesh Kumawat Published June 16, 2026
Share
SHARE

ललित शर्मा indireporter.com

वाईएमए डे 2026 जयपुर में धूमधाम से मनाया गया, मिजो संस्कृति और एकता का दिया गया संदेशललित शर्मा जयपुर, 16 जून। जयपुर मिजो वेलफेयर द्वारा 15 जून को “वाईएमए डे 2026” का भव्य आयोजन द वेस्टिन फार्म, बालाजी सिटी रोड, बिंदायका, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम में जयपुर में निवासरत मिजो समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं सामुदायिक एकता के प्रति पुनः प्रतिबद्धता व्यक्त की।उल्लेखनीय है कि यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) मिजो समाज का सबसे बड़ा और प्रभावशाली गैर-लाभकारी, धर्मनिरपेक्ष एवं स्वैच्छिक संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य बदलते सामाजिक परिवेश में मिजो संस्कृति, परंपराओं और ईसाई मूल्यों का संरक्षण करना है। संगठन का मूल सिद्धांत “त्लावम्नगैह्ना” (Tlawmngaihna) है, जो निःस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता, बड़ों के प्रति सम्मान और समाज के प्रति समर्पण की मिजो जीवनशैली को दर्शाता है।कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता पु आर. ललटलंथांगा ने की, जबकि उद्घाटन प्रार्थना एनएल जेनिफर आर. ललह्रियातपुई ने संपन्न कराई। इस अवसर पर जयपुर मिजो वेलफेयर के अध्यक्ष पु आर. ललचंचिनमाविया ने वाईएमए डे का संदेश देते हुए मिजो समाज की गौरवशाली परंपराओं और सामुदायिक मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष संगीत प्रस्तुतियों के साथ वाईएमए की प्रतिज्ञा पर चर्चा की गई तथा संगठन के पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मिजो पारंपरिक नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें बच्चों का समूह पाठ, म्यूजिकल चेयर, एकल गायन, नींबू खाने की प्रतियोगिता, कील ठोकने की प्रतियोगिता तथा तैराकी प्रतियोगिता शामिल थीं। सांस्कृतिक संध्या ने आयोजन को और भी रंगारंग बना दिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “मिस एंड मिस्टर जयपुर” चयन प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने मिजो पारंपरिक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं का चयन किया गया।इस अवसर पर जयपुर मिजो समुदाय की स्थापना से लेकर आज तक अपने नेतृत्व, मार्गदर्शन और मातृवत स्नेह से समुदाय को संगठित रखने वाली पी लालनुनसांगी फानाई तथा पी लियनरोथांगी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों को स्नेहपूर्वक “जयपुर मिजो समुदाय की माताएं” कहा जाता है। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।जयपुर मिजो वेलफेयर की आयोजन समिति की सदस्य लालथाकिमी, जो संगठन की सचिव भी हैं, ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मिजो संस्कृति का संरक्षण, सामुदायिक एकता को सुदृढ़ करना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और मूल्यों से जोड़ना है।कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें समुदाय के सदस्यों ने मिल-जुलकर भाग लिया। भोजन की व्यवस्था स्थल पर ही की गई थी, जिसके लिए समुदाय के लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।समापन अवसर पर जयपुर मिजो वेलफेयर ने जयपुर में निवासरत उन सभी मिजो नागरिकों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया, जो अभी तक इसके सदस्य नहीं बने हैं। संगठन ने सभी से मिजो समाज की श्रेष्ठ जीवनशैली, संस्कृति और “त्लावम्नगैह्ना” की भावना को बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील की।इस भव्य आयोजन ने न केवल मिजो समाज की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहकर सामाजिक सौहार्द, सेवा और एकता की भावना को सशक्त बनाया जा सकता है।

You Might Also Like

लायंस क्लब इंटरनेशनल के “देवेंद्र शर्मा” बने संभागीय अध्यक्ष

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कि तैयारीया में क्रीड़ा भारती के निशुल्क योग शिविर

आवासीय परिसर में चल रही रंगाई- धुलाई कि औद्योगिक इकाई को नगर निगम ने की सील

अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर के लिए जनता में उत्साह, मुख्य कार्यक्रम 21 जून को लखोटिय पार्क में होगा।

ओम पर्वत पर सूर्य कि पहली किरण के साथ गणेश, शिव, त्रिशूल, नदी, शेषनाग, आदि के होते हैं “अद्भुत दर्शन “

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedखेलजयपुर समाचारधार्मिक समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचार

जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार ने पाली शहर में किया सीता माता का हरण

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat September 30, 2025
पाकिस्तान की सेना मेरी हत्या करवाना चाहती है : इमरान खान पूर्व P M
सुबह आठ पार्षद बीजेपी में शामिल, दोपहर में कांग्रेस महापौर मुनेश गुर्जर बर्खास्त, भाजपा की कुसुम यादव महापौर नियुक्त
ISIRO ने ‘पुष्पक’ रियूजेबल लाॅन्च व्हीकल लैंडिंग एक्सपेरिमेंट सक्सेसफुल
पर्यावरण को बचाने के लिए साधु- संत, मंदिर -मठ, आगे आए: मदन दिलावर

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?