विवेकानंद शर्मा, indireporter.com
कथाएं तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन अब सुनिए “वृक्ष कथा”
वृक्ष नारायण है, देव है, जीवन के आधार : अशोक कुमार
पर्यावरण संरक्षण के लिए पुनः प्राचीन परंपराओं की ओर लौटना होगा : झाबर सिंह खर्रा
जयपुर। हरमाड़ा स्थित संत रविनाथ आश्रम में आयोजित वृक्ष कथा में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बिगड़ी जलवायु के कारण हमें अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं संरक्षण करना होगा।
संगीतमय वृक्ष कथा में अनेक भजनों के माध्यम से पर्यावरण प्रेमी अशोक कुमार ने वृक्ष देवता की महिमा का वर्णन किया। कार्यक्रम के दौरान नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका तथा दुर्गा वाटिका की विशेष जानकारी विधि गई।
इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें प्राचीन परंपराओं की ओर लौटना होगा। पर्यावरण संरक्षण हम सबका दायित्व है, हम सबको अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान संत भावनाथ जी महाराज ने पर्यावरण योद्धाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर कपड़े के थैले और पौधे भी वितरित किए गए।
वृक्ष कथा के लिए संपर्क सूत्र 99283 55510
