By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: एनर्जी drink. के नाम पर मिठा जहर क्यो ? पी रहे है लोग !
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > Uncategorized > एनर्जी drink. के नाम पर मिठा जहर क्यो ? पी रहे है लोग !
Uncategorizedअपराध समाचारखेलभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

एनर्जी drink. के नाम पर मिठा जहर क्यो ? पी रहे है लोग !

Rajesh Kumawat
Last updated: July 8, 2026 4:08 pm
Rajesh Kumawat Published July 8, 2026
Share
SHARE

Deepak Sharma ,indireporter.com

राज्य व्यापी अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

पाली में कैफीनेटेड एनर्जी ड्रिंक की 21,800 बोतलें जब्त, जांच के लिए 6 नमूने लिए गए

पाली, 8 जुलाई 2026/राजस्थान की खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्रीमती टी. शुभमंगला के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित “कैफीनेटेड एनर्जी ड्रिंक के विरुद्ध विशेष राज्यव्यापी अभियान” के तहत पाली जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांडों की 21,800 कैफीनेटेड एनर्जी ड्रिंक की बोतलें जब्त की तथा 06 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव एवं सुरेश चन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से महेश ट्रेडिंग कम्पनी, खेरवा रोड, पाली एवं साई दीप एंटरप्राइजेज, औद्योगिक क्षेत्र, रीको, पाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, आफ्टर शॉक एनर्जी ड्रिंक, ट्रॉपिकाना फ्रूट्ज एवं कैंपा एनर्जी ड्रिंक सहित विभिन्न ब्रांडों की कुल 21,800 बोतलों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई के लिए जब्त किया गया।*6 नमूने भेजे जाएंगे जोधपुर खाद्य प्रयोगशाला*कार्रवाई के दौरान संबंधित उत्पादों के 06 नमूने राज्यव्यापी विशेष अभियान के अंतर्गत जांच हेतु लिए गए हैं, जिन्हें जोधपुर खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।*लेबल पर चेतावनी और कैफीन की जानकारी अनिवार्य*अभिहित अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा कैफीनेटेड एनर्जी ड्रिंक के लेबल पर निर्धारित चेतावनी, कैफीन की मात्रा तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य किया गया है। इन निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पूरे राज्य में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है तथा पाली जिले में भी विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगातार निरीक्षण एवं सघन जांच की जा रही है।*संवेदनशील वर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव*उन्होंने बताया कि अधिक कैफीन युक्त पेय पदार्थ गर्भवती महिलाओं, बच्चों, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा कैफीन के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए ऐसे उत्पादों पर निर्धारित चेतावनी एवं आवश्यक जानकारी का स्पष्ट अंकन उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।*उल्लंघन मिलने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई*खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यदि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य हितों की सुरक्षा के लिए यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी जिलेभर में निरंतर जारी रहेगा।इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव, सुरेश चन्द्र शर्मा तथा ऑपरेटर ओम प्रकाश प्रजापत उपस्थित रहे।

You Might Also Like

किसानों ने अंगूठा लगाकर पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन, पुलिस नहीं सुनती समस्याएं

जाहिर मकरानी बने अल्पसंख्यक जोधपुर संभाग प्रभारी

बिल्वपत्र दंडवत के साथ महाकाल के दर्शन, भगवान भोले की अद्भुत भक्ति : ट्री मैन ऑफ़ इंडिया कि शक्ति

भारत का चमकता सितारा, पद त्यागा-देह त्यागी भारत माता के लिए अर्पण सारा

जलदाय विभाग की टीम ने दिन-रात मेहनत कर, बहुत ही कम समय में ठीक की पेयजल लाइन

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारराजस्थान समाचारशिक्षा

सवाई माधोपुर में नीट का गलत पेपर बांटा, हंगामा कर रहे छात्रों को पुलिस ने पीटा, 120 छात्रों की फिर से रात में परीक्षा

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 5, 2024
श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत
मथुरा सांसद हेमा मालिनी से इन्डी रिपोर्टर का इंटरव्यू
राजनीतिक जीवन में कीचड़ में कमल खिलाना वह एकात्मक मानव दर्शन के महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का स्मारक धानक्या में है। धानक्या रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे क्वार्टर में बीता था दीनदयाल जी का बचपन
प्रख्यात व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी को, ‘सरोज कुमारी केदारनाथ व्यंग्य पुरस्कार’

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?