By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के 108 बलिदान दिवस पर होगा महासम्मेलन
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > तकनीकी > हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के 108 बलिदान दिवस पर होगा महासम्मेलन
तकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचार

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के 108 बलिदान दिवस पर होगा महासम्मेलन

Rajesh Kumawat
Last updated: August 2, 2026 2:16 pm
Rajesh Kumawat Published August 2, 2026
Share
SHARE

दीपक शर्मा, indireporter,com

पाली में गूंजेगा हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली का शौर्यगान
108वें बलिदान दिवस पर 23 सितंबर को होगा महा सम्मेलन, रावणा राजपूत समाज ने सौंपी विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी


पाली, 2 अगस्त। अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 108वें बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 23 सितंबर को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हाइफा हीरो सर्किल पर आयोजित होने वाले भव्य महा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को सर्वोदय नगर स्थित रावणा राजपूत समाज भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की तथा विभिन्न समितियों एवं टोली प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि बैठक से पूर्व “आओ पाली अभियान” पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर अधिकाधिक लोगों को सम्मेलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि बलिदानी वीर मेजर दलपत सिंह देवली को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि अमर शहीद मेजर दलपत सिंह देवली केवल रावणा राजपूत समाज के गौरव नहीं, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीस कौम के प्रेरणास्रोत हैं। उनका अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता चौहान ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह ने युवाओं को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि युवा संगठित होकर सामाजिक चेतना, शिक्षा, संस्कार और एकता को मजबूत करें तथा समाज हित के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं युवा प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह बडगुजर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़िवादी सोच को समाप्त करने का आह्वान करते हुए सामाजिक सुधार को समय की आवश्यकता बताया।
पाली जिला संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 23 सितंबर को आयोजित होने वाले महा सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया है। प्रत्येक टोली को प्रचार-प्रसार, आमंत्रण, स्वागत, व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे सम्मेलन में अधिकाधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
बैठक को प्रदेश संगठन मंत्री बलवंत सिंह, सुनीता गोयल तथा प्रदेश प्रचार मंत्री रेखा भाटी , महिला जिलाध्यक्ष सिंधु कंवर,ने भी संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं।
बैठक में सोजत तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह, ढलसिंह चौहान, एडवोकेट विक्रम सिंह भैंसाना, जगदीश सिंह इंदा, मांगू सिंह गोयल, सुरेंद्र सिंह परिहार, संतु सिंह सोलंकी, पूनम सिंह राठौड़, शैतान सिंह राठौड़, नरपत सिंह सोलंकी, गणपत सिंह दइया, ओम सिंह सोढ़ा, राजेंद्र सिंह, जब्बर सिंह देवल, शैतान सिंह राठौड़,राजू सिंह, राकेश सिंह आउवा, लाल सिंह पंवार, कल्याण सिंह सोलंकी, बाबू सिंह परिहार, नारायण सिंह गहलोत,अर्जुन सिंह भाटी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन दलपत सिंह भाटी ने किया तथा अंत में सम्मेलन की सफलता के लिए सभी समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

You Might Also Like

जयपुर मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी चुनाव में ही फर्जीवाड़ा ! आम जनता को क्या न्याय दिलाएंगे ऐसे……..?

कोटा- बूंदी बस में 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ के आरोप में सब इंस्पेक्टर सुरेश शर्मा सस्पेंड

संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव राहुल गांधी द्वारा किया सनातन का अपमान, देश भर में विरोध

BJP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पुनावाल ने दिया इस्तीफा

अवैध शराब के 180 कार्टन बरामद, आबकारी विभाग ने कि कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedअर्थव्यवस्थाजयपुर समाचारधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीयात्राराजस्थान समाचारविज्ञानव्यापारशिक्षासकारात्मक खबर

अब कौन खिलाएगा “मीठी मिश्री” वरिष्ठ प्रचारक माणक जी भाई साहब पंचतत्व में विलीन

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat July 30, 2025
मथुरा सांसद हेमा मालिनी से इन्डी रिपोर्टर का इंटरव्यू
भारतीय संघ में जोधपुर का विलय करने वाले महाराजा हनुवन्त सिंह की जयंती पर पुस्तक विमोचन
बिजली के स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता का उग्र प्रदर्शन सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी
दिल्ली सिख दंगों में कांग्रेस के वरिष्ठता सज्जन कुमार दोषी करार

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?