राजू कुमावत, indireporter.com
मारवाड़ी महासभा के “हिमालय बचाओ अभियान” के शुभारंभ के लिए श्रीमती अमला रुइया ‘water lady of india’ का जयपुर में पत्रिका गेट पर भव्य अभिनंदन किया
जयपुर में ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ी वाला अपने सहयोगी बिट्ठल माहेश्वरी एवं संस्था के अन्य सदस्यों के साथ अगवानी की और अराई से हिमाचल बचाओ अभियान के शुभारंभ के लिए नीम के पौधे भेट किए ।
श्रीमती कमला रुइया का अभिनंदन करने जयपुर के श्मशान में नीम लगाने वाली प्रथम महिला श्रीमती शशि लखोटिया , सार्क देशों में ख्याति प्राप्त महिला उद्योगपति श्रीमती नीता बुचरा, सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील मुकेश मीणा, शारजाह के वैज्ञानिक डा . सुनिल मुन्दडा, सुप्रीम कंप्यूटर्स के मनोहर भंडारी , जयपुर के प्रसिद्ध जौहरी रामदास सोंखिया , संस्था के राष्ट्रीय सभापति महेश राठी एव जयपुर के अनेक नीम प्रेमी उपस्थित थे । ज्ञात रहे मारवाड़ी महासभा,जयपुर में नीम का निशुल्क वितरण वर्षों से करती आ रही है ।
