By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: जयपुर के मुकेश गुप्ता का बॉलीवुड में धमाका, टाइगर श्रॉफ के साथ रिमो डिसूजा की फिल्म में लीड रोल
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > जयपुर समाचार > जयपुर के मुकेश गुप्ता का बॉलीवुड में धमाका, टाइगर श्रॉफ के साथ रिमो डिसूजा की फिल्म में लीड रोल
जयपुर समाचारतकनीकीभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबरस्वास्थ्य

जयपुर के मुकेश गुप्ता का बॉलीवुड में धमाका, टाइगर श्रॉफ के साथ रिमो डिसूजा की फिल्म में लीड रोल

Rajesh Kumawat
Last updated: August 10, 2026 11:03 am
Rajesh Kumawat Published August 10, 2026
Share
SHARE

ललित शर्मा, insireporter.com

जयपुर के मुकेश गुप्ता की बॉलीवुड में बड़ी छलांग, टाइगर श्रॉफ के साथ रेमो डिसूजा की एक्शन फिल्म में मिला अहम रोल

राजस्थान के जयपुर निवासी अभिनेता मुकेश गुप्ता ने फिल्मी दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बॉलीवुड में दमदार एंट्री की है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुके मुकेश गुप्ता अब बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की आगामी एक्शन एंटरटेनर फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद बॉलीवुड के प्रमुख एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म इंस्टेंट बॉलीवुड, वायरल भयानी और वूम्पला ने भी मुकेश गुप्ता की एंट्री को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इन पोस्ट्स में उन्हें फिल्म का “सरप्राइज पैकेज” बताया गया है।

मुकेश गुप्ता इससे पहले दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग, विशेष रूप से तेलुगु सिनेमा, की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपने दमदार व्यक्तित्व और प्रभावशाली अभिनय के दम पर उन्होंने वहां अलग पहचान बनाई। अब बॉलीवुड में मिली यह बड़ी फिल्म उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

जयपुर निवासी मुकेश गुप्ता का फिल्मी सफर संघर्ष, अनुशासन और मेहनत की मिसाल है। उन्होंने छोटे-छोटे अवसरों से शुरुआत कर पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और अब हिंदी फिल्म उद्योग में भी उन्हें बड़ा मंच मिला है। फिल्म में उनके किरदार का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार उनका रोल बेहद दमदार होगा और दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होगा।

मुकेश गुप्ता, जयपुर के समाजसेवी एवं फिटनेस एक्सपर्ट रणजीत सिंह के करीबी मित्र भी हैं। उनकी इस सफलता से राजस्थान के कलाकारों और फिल्म प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं और इसे प्रदेश की प्रतिभा के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के रूप में देखा जा रहा है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफल पारी के बाद मुकेश गुप्ता की बॉलीवुड में एंट्री उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा जैसे बड़े नामों के साथ काम करने का अवसर उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

राजस्थान के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश के कलाकार अब बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म का हिस्सा बने है। दर्शकों को उम्मीद है कि मुकेश गुप्ता अपने दमदार अभिनय से हिंदी सिनेमा में भी अलग पहचान बनाएंगे और आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे।

You Might Also Like

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराजक 650 की जयंती पर भव्य यात्रा

UCC बिल का ड्राफ्ट समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा,अब बनेगा कानून

नुक्कड़ नाटक ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ ने दिया “मुस्कुराने” का संदेश

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” नाटक ने दिया मुस्कुराने का संदेश

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारखेलतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजनीतिराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

मिलावटी देसी घी की सूचना पर दबिश, 1187 किलो घी एवं फेट जब्त

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat June 20, 2025
मुख्यमंत्री ने किया रेल से सफर, आम जनता से लिया फीडबैक, पहुंचे संतों की शरण में
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदकों से हुए सम्मानित: उत्कल रंजन साहू
गोल्डन एरा स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सिखाया प्रकृति प्रेम
पाली सेवा मंडल द्वारा निशुल्क सर्जिकल कैंप रविवार को

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?