By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए “संरक्षा संवाद” एवं विकास कार्यों का निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए “संरक्षा संवाद” एवं विकास कार्यों का निरीक्षण
खेलतकनीकीपर्यावरणभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारविज्ञान

रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए “संरक्षा संवाद” एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

Rajesh Kumawat
Last updated: September 4, 2026 1:54 am
Rajesh Kumawat Published September 3, 2026
Share
SHARE

दीपक शर्मा,indireporter.com

पाली मारवाड़ स्टेशन पर ‘संरक्षा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित, रेलकर्मियों से सुरक्षा को लेकर किया संवाद

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रेलकर्मियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए, पुनर्विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को ‘संरक्षा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिचालन, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार सहित विभिन्न विभागों के तकनीकी एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रेलकर्मियों से संवाद किया और उन्हें कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेल परिचालन में सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं, कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों एवं उनके सुझावों के बारे में जानकारी ली तथा उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने रेलकर्मियों को सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी रामनिवास जाट के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने तथा कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रावधानों को प्रथम प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस दौरान डीआरएम ने प्रारंभ में जोधपुर से पाली मारवाड़ रेलखंड का फुटप्लेट निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड में संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।*पाली मारवाड़ स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण*इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेगा पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता बनाए रखने तथा उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शौचालय, बुकिंग कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक कक्ष सहित निर्माणाधीन पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संरक्षा) रामनिवास जाट, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (लॉको) जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरडी) हरीश, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सामान्य) महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

गांवो में सिंचाई एवं पेयजल के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करेगी सरकार : भजनलाल शर्मा

सरिस्का में ST-26 लायी 2 नन्हे मेहमान, वन विभाग ने खुशी में बांटे लड्डू

सच्चे प्यार की तलाश में, रशियन प्रेमिका बिहार पहुंची, कच्ची झोपड़ी में भी जीवन यापन

भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम, शराबी पुलिस ने थाने में RSS प्रचारक को बेरहमी से पीटा

दुर्गावाहिनी का “शक्ति पथ संचलन” अनुशासन एवं शक्ति का अनोखा संगम

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अर्थव्यवस्थातकनीकीपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीराजस्थान समाचारविज्ञानविश्व समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रमुख एरिक सोलहेम ने की “ग्रीन बचपन” अभियान की शुरुआत

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat December 20, 2024
IPL ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए जयपुर में पांच बुकि गिरफ्तार
पाली शहर में बिजली की भीषण समस्या, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर निकलेंगे समाधान
‘अधिकमास धर्मार्थ सेवास स्थान’ शहर में निकलेगा तीन दिवसीय नगर परिक्रमा
दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान नामोनिशान मिटाने के लिए नीम करोली बाबा मंदिर में हुआ अनुष्ठान

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?