Rajkumar parik, indireporter.con
भाजपा एक भूल, मैरा हाथ कांग्रेस के हमेशा साथ : मोहम्मद रईस खान पार्षद
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान को दिलाई भाजपा सदस्यता,
का भाजपा कार्यालय से बाहर निकलते हि पार्षद मोहम्मद रईस खान बोला – “मेरी और मेरे यारदस्तों की विचार धारा कांग्रेसी है, मैं अपने लोगों के साथ ही रहूंगा”
जयपुर। वार्ड नंबर 109 के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान भाजपा नेता चंद्र मोहन बटवाडा के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
बताया जा रहा है कि पार्षद मोहम्मद रईस खान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन बटवाड़ा के करीबी हैं। चर्चा का विषय तब बना जब सदस्यता ग्रहण करने के तुरंत बाद भाजपा कार्यालय से निकलते ही पार्षद मोहम्मद रईस खान ने कहा कि “मेरी विचारधारा कांग्रेसी है, मैं अपने लोगों के साथ ही रहूंगा।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्या यह भाजपा में आने के बाद भी कांग्रेस के प्रति निष्ठा का इजहार है या महज अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश?
इस बयान ने भाजपा खेमे में भी हलचल मचा दी है।
