By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: किडनी-लिवर रैकेट: बदमाशों के संग डॉक्टर्स की पूछताछ
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > राजस्थान समाचार > किडनी-लिवर रैकेट: बदमाशों के संग डॉक्टर्स की पूछताछ
राजस्थान समाचारस्वास्थ्य

किडनी-लिवर रैकेट: बदमाशों के संग डॉक्टर्स की पूछताछ

किडनी-लिवर रैकेट के बदमाशों संग बैठाकर डॉक्टर्स से होगी पूछताछ : जयपुर पुलिस गुरुग्राम में पकड़े गए 5 डोनर-रिसीवर को लेने पहुंची, SMS अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले

Rajesh Kumawat
Last updated: April 23, 2024 12:28 pm
Rajesh Kumawat Published April 23, 2024
Share
SHARE

जयपुर में पकड़े गए आरोपियों से भी होगी पूछताछ

जयपुर में ऑर्गन ट्रांसप्लांट(अंग प्रत्यारोपण) मामले में जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस ने गुरुग्राम में पकड़े गए किडनी-लिवर रैकेट के 5 डोनर और रिसीवर को जयपुर लाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जयपुर पुलिस की एक टीम देर रात गुरुग्राम पहुंची है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया- जयपुर में इन पांचों से पूछताछ की जाएगी। वहीं, एसीबी ने अब तक की जांच में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें भी जेल से पूछताछ के लिए लेकर आएगी। दोनों निजी अस्पताल (फोर्टिस और ईएचसीसी) के डॉक्टर, को-ऑर्डिनेटर सहित अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को भी इन सभी के साथ बैठाकर पूछताछ होगी। सूत्रों की माने तो जयपुर पुलिस ने सभी हॉस्पिटल को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है।

जयपुर पुलिस ने एसएमएस में खंगाला रिकॉर्ड

इसके साथ जयपुर पुलिस की टीम ने एसएमएस हॉस्पिटल में आर्गन ट्रांसप्लांट के कार्यालय में छानबीन शुरू कर दी है। कल पुलिस ने ट्रांसप्लांट कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों से पूछताछ की। अब तक हुए ट्रांसप्लाट के रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ली। दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली गई

एसीबी से मांगी जाएगी अब तक की जांच रिपोर्ट,दस्तावेज

वहीं, एसीबी के रडार पर आए सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह, ईएचसीसी अस्पताल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर अनिल जोशी और फोर्टिस हॉस्पिटल के कॉ-ऑडिनेटर विनोद व गिरिराज को जयपुर पुलिस आज जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी। एसीबी से भी अब तक की जांच का रिकॉर्ड जयपुर पुलिस ने मांगा है। साथ ही दस्तावेज भी खंगाल रही है।

क्या है मामला

दरअसल, एसीबी ने एसएमएस हॉस्पिटल में 31 मार्च सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह और ईएचसीसी हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर अनिल जोशी को लेनदेन करते रंगे हाथ पकड़ा था। टीम ने मौके से 70 हजार रुपए और 3 फर्जी एनओसी लेटर भी जब्त किए थे।

कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपियों के घर और अन्य ठिकानों पर भी सर्च किया थे। इनकी गिरफ्तारी से खुलासा हुआ था कि फोर्टिस हॉस्पिटल का को-ऑडिनेटर विनोद सिंह भी कुछ समय पहले पैसा देकर फर्जी सर्टिफिकेट लेकर गया था। एसीबी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया था। बाद में ईएचसीसी हॉस्पिटल के को-ऑर्डिनेटर गिरिराज को भी गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के गुरुग्राम में किडनी रैकेट का मामला सामने आया था। जहां हरियाणा सीएम की फ्लाइंग टीम के ऑपरेशन में एक डोनर और दो रिसीवर होटल से गिरफ्तार हुए था। गुरुग्राम के सदर थाने में इससे संबंधित केस दर्ज है। इस मामले में गुरुग्राम में अब तक 2 डोनर और 3 रिसीवर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में भी इस केस में एफआईआर दर्ज की गई है।

हरियाणा के गुरुग्राम में CM फ्लाइंग टीम ने सेक्टर-39 के एक होटल पर रेड कर किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
गुरुग्राम पुलिस पहले से एक्टिव पूरे केस में

गुरुग्राम पुलिस इस केस में पहले से एक्टिव है। गुरुग्राम पुलिस चार दिन पहले जयपुर आई थी। जयपुर में दोनों निजी अस्पताल के डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों के बयान लेकर गई है। वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने इस केस में कुछ अन्य हॉस्पिटल के बारे में भी जानकारी जयपुर पुलिस के साथ साझा की है।

सूत्रों की माने तो किडनी ट्रांसप्लांट के कुछ ऑपरेशन अजमेर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में हुए थे। इसकी डिटेल गुरुग्राम पुलिस के पास है। गुरुग्राम पुलिस इस केस में जल्द से जल्द बड़े अस्पतालों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है। गुरुग्राम पुलिस की जांच की प्रक्रिया को देखते हुए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस भी एक्टिव हुई है। ।

You Might Also Like

गौसेवक 140 वर्षीय संत “काली कमली वाले बाबा” के अंतिम दर्शन

पूर्व केंद्र मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट को किया याद

भव्य कलश यात्रा के साथ आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedखेलजयपुर समाचारधार्मिक समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राशिक्षा

“भोले बाबा” के माथे पर विराजे ₹ गांधी बाबा

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat August 8, 2025
प्राकृतिक सिंदूर के पौधे की खेती जयपुर में, आप भी अपने आंगन में उगा सकते हैं “नेचुरल सिंदूर”
भगवान बिरसा मुंडा के पोत्र बुध्दराम बुद्धराम मुंडा ने जयपुर आर्य समाज में किया हवन
इंदिरा गांधी के मुंह बोले भाई, फिलिस्तीन के नेता यासर अराफ़ात की बेटी किस हाल में है?
“प्रयागराज महाकुंभ” चलो अभियान 31 दिसंबर से होगा शुरू

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?