राजेश कुमावत, indireporter.com
बड़ी खबर: 33,000 पंचायत और संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण का रास्ता साफ, जल्द जारी होगी अधिसूचना।
जयपुर। प्रदेश के 33,000 पंचायत शिक्षकों, विद्यालय सहायकों और संविदा शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद अब उनके नियमितीकरण का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के निरंतर प्रयासों के बाद सरकार ने बड़ी सहमति दे दी है।
L-5 पे-मैट्रिक्स पर नियमितीकरण: प्रदेश के 33,000 शिक्षकों को L-5 पे-मैट्रिक्स पर नियमित करने की सभी विभागीय सहमतियां बन चुकी हैं।
अधिसूचना जल्द: प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा एवं बसंत जिंदल के नेतृत्व में ACS श्री अखिल अरोड़ा से हुई सफल वार्ता के बाद जल्द ही फाइल का कैबिनेट और CMO से अनुमोदन करवाकर आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे।
पदोन्नति का लाभ: प्रथम चरण में L-5 पर नियमित होने के बाद शिक्षकों को उनकी योग्यता और सेवाकाल के आधार पर आगे का लेवल व ग्रेड-पे प्रदान किया जाएगा। वार्ता में बनी अन्य बड़ी सहमतियां शिक्षा विभाग में समानुपातिक स्टाफिंग पैटर्न लागू करना।- TSP व Non-TSP क्षेत्र के शिक्षकों का समायोजन एवं गृह जिलों में स्थानांतरण।- शिक्षक कल्याण बोर्ड के गठन का प्रस्ताव।- B.Ed इंटर्नशिप अवधि का पूर्ण वेतन, पे-प्रोटेक्शन देना और अवांछित वेतन वसूलियों पर रोक।प्रदेश मीडिया प्रभारी घनश्याम लबाना ने बताया कि यह सफलता संगठन की एकजुटता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
