By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: Eश्रमिक कार्ड से राजस्थान सरकार की नई पहल, मंदिर में पूजा पाठ करने वाले पुजारी को मिलेगी पेंशन
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > धार्मिक समाचार > Eश्रमिक कार्ड से राजस्थान सरकार की नई पहल, मंदिर में पूजा पाठ करने वाले पुजारी को मिलेगी पेंशन
धार्मिक समाचारराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

Eश्रमिक कार्ड से राजस्थान सरकार की नई पहल, मंदिर में पूजा पाठ करने वाले पुजारी को मिलेगी पेंशन

Rajesh Kumawat
Last updated: May 5, 2024 5:45 pm
Rajesh Kumawat Published May 5, 2024
Share
SHARE

राजेश कुमावत, इन्डी रिपोर्टर

जयपुर: ईश्रम कार्ड से सरकार की नई पहल, भगवान की सेवा-पूजा करने वाले पुजारी-पुरोहित को मिलेगी पेंशन!

जयपुर: भक्तों की कम आवाजाही वाले और छोटे मंदिरों के साथ ही भगवान की सेवा-पूजा करने वाले देशभर के पुजारी और पुरोहितों को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। श्रम और रोजगार मंत्रालय की इस योजना (ई-श्रम कार्ड) के पात्र आवेदकों को केंद्र सरकार की 15 से अधिक योजनाओं के लाभ के साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन भी मिल रही है। हालांकि, जयपुर सहित प्रदेशभर में जानकारी के अभाव में बहुत कम संख्या में पुजारी-पुरोहितों ने ये कार्ड बनवाए हैं, जबकि बेंगलूरु सहित अन्य राज्यों में पुजारियों को श्रम कार्ड बनाने के बाद आर्थिक रूप से मदद मिली है। ऐसे में सरकार के साथ ही विभिन्न संगठनों को भी जागरूकता मुहिम शुरू करने की आवश्यकता है।

रोजगार मंत्रालय के अनुसार देशभर के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के जीवन स्तर में व्यापक बदलाव लाने और उन्हें आर्थिक स्तर पर आजादी देने के लिए ई-श्रम पोर्टल के रूप में डिजिटल मंच उपलब्ध कराया गया है। श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार असमय मृत्यु होने पर पात्र आवेदक के परिवार को बीमा की रकम मिलने पर वह आर्थिक स्तर पर भी सुरक्षित रहेगा। उधर, जयपुर रीजन के संयुक्त श्रम आयुक्त आसिफ शेख ने बताया कि विभाग की ओर से जागरूकता के प्रयास जारी हैं। इस क्रम में आगामी दिनों में जयपुर व आस-पास के शहरों में शिविर भी लगाए जाएंगे।

ये मिलते हैं लाभ:

पीएम आवास, श्रम योगी मानधन योजना, सुरक्षा बीमा, आयुष्मान भारत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित केंद्र की 15 से अधिक योजनाओं का लाभ।

जीवन में आएगा बदलाव:

देवस्थान विभाग पुजारी और सेवागीर संघ के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र और पुजारी महावीर शर्मा ने बताया कि श्रम विभाग या सरकार के अन्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर पुजारी-पुरोहितों को इस योजना से जोड़ना चाहिए। ऐसा होने पर छोटे मंदिरों के पुजारियों को आजीविका के लिए मंदिर में आने वाली भेंट पर निर्भर नहीं रहना होगा। कार्ड बनने पर छोटे मंदिरों के पुजारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा किसी भी नागरिक सेवा केंद्र (सीएससी) व ई-मित्र पर आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पर 12 अंकों का विशेष कोड मिलता है। ई-श्रम कार्ड बनने पर दो लाख रुपए का जीवन बीमा, आंशिक विकलांगता पर आर्थिक सहयोग तथा 60 वर्ष की आयु के बाद दो हजार रुपए पेंशन भी मिलेगी। इसके लिए 16 से 59 साल की उम्र के लोग यह कार्ड बनवा सकते हैं।

You Might Also Like

गौसेवक 140 वर्षीय संत “काली कमली वाले बाबा” के अंतिम दर्शन

पूर्व केंद्र मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट को किया याद

भव्य कलश यात्रा के साथ आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचार

पाकिस्तान में लश्कर ए इस्लाम के कमांडर हाजी अकबर अफरीदी को अनजान दुश्मनों न ने किया ढेर

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat April 26, 2024
बंधे बालाजी मंदिर परिसर में मृतक परिजनों की मूर्ति लगाने का विरोध कलेक्टर तक पहुंचा
व्हाट्सएप में आया नया फीचर गलती करने पर ब्लॉक होगा अकाउंट
सावन माह में भगवान सोमनाथ की भव्य शोभा यात्रा
श्री सैन रक्तदान समिति की ओर से आपातकाल में सेना के जवानों के लिए किया रक्तदान

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?