By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: सीकर में 3.50 करोड़ों का अफीम डोडा पोस्ट बरामद
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > सीकर में 3.50 करोड़ों का अफीम डोडा पोस्ट बरामद
अपराध समाचारराजस्थान समाचार

सीकर में 3.50 करोड़ों का अफीम डोडा पोस्ट बरामद

Rajesh Kumawat
Last updated: May 19, 2024 1:52 pm
Rajesh Kumawat Published May 19, 2024
Share
SHARE

राजेश कुमावत इन्डी रिपोर्टर

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई।

चावल की आड़ में तस्करी किया जा रहा 3.50 करोड़ रुपये कीमत का अवैध अफीम डोडा पोस्त जब्त किया

सीकर, 21 क्विंटल एवं 79 किलो डोडा पोस्त 137 पलास्टिक की बोरिया सहित ट्रक भी जब्त, आरोपी अशोक विश्नोई गिरफ्तार

जयपुर, 19 मई। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ट्रक से चावल के कट्टों की आड़ में तस्करी कर लाए गए 21 क्विंटल 78 किलो 800 ग्राम अफीम डोडा पोस्त की खेप पकड़ी है। मौके से पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर अशोक बिश्नोई पुत्र दानुराम (31) निवासी ढाणी शिमला खारा थाना फलौदी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि वांछित एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ तथा अवैध मादक पदार्थ, शराब एवं हथियार तस्करी की रोकथाम के लिए विभिन्न गिरोह से जुड़े सक्रिय बदमाशों के बारे में आम सूचना संकलन के लिए पुलिस मुख्यालय से राज्य के सभी शहरों में टीम रवाना कर जानकारी हासिल की जा रही है।

एडीजी एमएन ने बताया कि डीआईजी क्राइम योगेश यादव एवं एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश के सुपरविजन एवं पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में गठित टीम के हैड कांस्टेबल महेश सोमरा की सूचना पर सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को यह कार्रवाई की गई।

टीम को जानकारी मिली कि अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त से भरा ट्रक दिल्ली नम्बर का एक ट्रक बीकानेर की ओर जा रहा है। सूचना पर तकनीकी आधार पर एजीटीएफ ने ट्रक का पीछा किया और सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस को आगे नाकाबंदी करने को कहा। लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी महेंद्र सिंह मय टीम द्वारा थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ की ओर से आ रहे दिल्ली नंबर के ट्रक को उन्होंने रुकवा लिया।

सन्दिग्ध गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें रखे चावल के 84 कट्टों के नीचे छुपा कर रखे गये 137 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 21 क्विंटल 78 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर अशोक बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि ट्रक मालिक हरिराम जाट निवासी रातड़ी ओसिया एवं सुभाष विश्नोई निवासी सिरमंडी ओसियां, ट्रक में मादक पदार्थ लोड कर लाए थे।

जिन्होंने उसे चौमू के पास ट्रक चलाने के लिए संभाल बीकानेर पहुंचने को कहा था। दोनों व्यक्ति ट्रक के आगे टाटा नेक्शन कार लेकर चल रहे थे। बीकानेर में मिलने के बाद ट्रक मालिक हरिराम व सुभाष, यह माल जहां पहुंचाना था उसके बारे में बताते।

अवैध मादक पदार्थ से भरे ट्रक को थाना पुलिस की टीम ने जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी हरिराम बिश्नोई व सुभाष बिश्नोई की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामले की अग्रिम जांच थाना बलारा जिला सीकर पुलिस द्वारा की जा रही है।

एडीजी ने बताया क अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, रविंद्र सिंह महावीर सिंह, कमल सिंह, राकेश जाखड़ कांस्टेबल, कांस्टेबल नरेश व चालक सुरेश की विशेष भूमिका एवं एसएचओ गांधीनगर अजमेर अशोक विशु व एजीटीएफ के हैड कांस्टेबल शंकर दयाल व कांस्टेबल सोहन देव की तकनीकी भूमिका रही।

कार्रवाई में एसएचओ लक्ष्मणगढ़ महेंद्र सिंह मय जाब्ता एवं डीएसटी सीकर के कांस्टेबल हरीश कुमार, अशोक कुमार, विजयपाल, रमेश कुमार, अंकुश एवं सुरेंद्र का सहयोग रहा।

You Might Also Like

गौसेवक 140 वर्षीय संत “काली कमली वाले बाबा” के अंतिम दर्शन

पूर्व केंद्र मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट को किया याद

भव्य कलश यात्रा के साथ आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
तकनीकीधार्मिक समाचारभारत समाचारसकारात्मक खबर

भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का निर्माण जयपुर में, स्थापना होगी हरियाणा में

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 9, 2024
“ज्ञान भारतम् मिशन” भारत की सांस्कृतिक चेतन को फिर से जागृत करने का मंत्र है
आजादी के जननायक, वीर सावरकर को देश दुनिया में श्रद्धांजलि
राजस्थान में राशन कार्ड धारक के लिए 17 अंकों की ID होगी तभी मिलेगा ₹ 450 में रसोई गैस सिलेंडर
गुर्जर आंदोलन के सहयोगी ओमप्रकाश भडाणा देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष बने

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?