सुभाष भारतीय सीकर
सीकर के जिला कलेक्टर अमर उल जमान चौधरी का सिंहासन गौशाला दौरा।
सीकर कलेक्टर द्वारा श्री बाबा रामदास गौशाला सिंहासन का औचक निरक्षण किया गया जिसमें कलेक्टर साहब ने गौशाला में चल रही प्रत्येक व्यवस्था का जायजा लिया और बारीकी से निरीक्षण किया उन्होंने गौशाला कि सेवा में युवाओ की टीम द्वारा चलाई जा रही मुहिम की सराहना की तथा गर्मी को देखते हुए गौशाला में लगे हुए फोगर फ़व्वारे के बारे में विस्तार से जाना व इस कार्य के लिए गौशाला टीम को साधुवाद देकर शुभकामनाएं दी कलेक्टर चौधरी ने गौशाला में युवा टीम द्वारा गौसेवा के प्रति सद्भावना की सराहना की एवं इस दौरान शीतल जल सेवा में राहीगरो को युवा टीम द्वारा नींबू पानी व केरी की छाछ पिलाए जाने को भी मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। गौशाला महंत महेशनाथ जी महाराज व गौशाला अध्यक्ष वैधनाथ शर्मा ने कलेक्टर साहब को गौशाला का निरक्षण करवाया
