योगेन्द्र शर्मा/ ज्योतिरादित्य शर्मा , indireporter.com
तीर्थराज देवयानी सांभर एवं तीर्थराज लोहर्गल में पुलिस ने शिव भक्त कांवड़ियों पर चलाई लाठियां
कांग्रेस सरकार में शिव भक्त कावड़ियों पर जो प्रतिबंध प्रबंध थे, वह अभी भी भाजपा सरकार में बरकरार हैं।
देर रात कावड़ियों के साथ थाने में पुलिस द्वारा की गई मारपीट, डीजे वाहन को किया जप्त
जयपुर: तीर्थराज देवयानी सांभर एवं तीर्थराज लोहर्गल में रविवार देर रात को पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठियां भांजी, सूर्य कुंड में स्नान के दौरान लोगों की संख्या बढ़ी. होमगार्ड और पुलिस के जवानों ने रोका तो पुलिस और कांवड़ियों में बहस हो गई. इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं हुई, तो पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने कावड़ियों पर लाठियां भांजी
सूचना पर गोठड़ा थाना अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे . पुलिस स्थिति को नियंत्रित बता रही है, तीर्थराज लोहार्गल में भारी संख्या में पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है. गोठड़ा थाना अधिकारी ने बताया की स्थिति अभी नियंत्रण में है.
वही उदयपुरवाटी से 10 किलोमीटर दूर लोहार्गल धाम के सूर्य कुंड में स्नान के लिए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है. बड़ी संख्या में युवा नहाने के लिए कुंड में उतर गए अव्यवस्था का माहौल बन गया. गोठडा थाना प्रभारी ने बताया कि लाठीचार्ज जैसी कोई बात नहीं है. मामले की जांच करवा रहे हैं।
राजधानी जयपुर के पास सांभर देवयानी सरोवर में पधारे हुए कांवड़ियों पर सांभर पुलिसकर्मियों द्वारा मदिरापान करके डीजे बंद कर थाने में जप्त करवाया गया, एवं शिव भक्त कावड़ियों को थाने में बुलाकर बहुत ही बुरी तरीके से कांवड़ियों के साथ मारपीट की गई , बीजेपी सरकार का कावड़ियों के प्रति बहुत बुरा बरताव है।
थाना अधिकारी का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से सो नहीं पाए हैं इसीलिए उन्होंने डीजे वाले के साथ मारपीट की बाद में सभी कांवड़ियों को पुलिस थाने पर बुलाया और उसके बाद थाने में बुलाकर के पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों के साथ में मारपीट की इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं।
बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कार्य सांभर एवं उदयपुरवाटी पुलिस प्रशासन का इन सभी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए
