राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान में समान नागरिकता संहिता बिल लाने की तैयारी : जोगाराम पटेल, विधि एवं विधिक संसदीय कार्य मंत्री
जयपुर, 1 अगस्त। विधि एवं विधिक संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरूवार को राजस्थान विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में समान नागरिकता संहिता बिल लाने पर विचार किया जा रहा है।
मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में विधि एवं विधिक संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस विषय पर विचार किया जा रहा है। सम्पूर्ण पहलुओं पर विचार एवं तैयारी करके सरकार द्वारा उचित समय पर राजस्थान में समान नागरिक संहिता बिल लाया जाएगा।
