राजेश कुमावत, indireporter.com
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को मिला तीसरा कांस्य पदक
भारत को ओलंपिक में तीनों कांस्य पदक निशानेबाजी प्रतियोगिता में मिले
निशानेबाजी में तीसरा पदक स्वप्निल कुसाले ने लगाया ब्रॉन्ज पर निशाना, शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल
पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक बार फिर ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया है। तीसरा ब्रॉन्ज भी भारत को शूटिंग में ही मिला है।
शूटर स्वप्निल कुसाले ने मेन्स 50M राइफल 3 पोजिशन्स 45.1 अंक में यह उपलब्धि हासिल की है।
शूटर स्वप्निल कुसाले महाराष्ट्र के निवासी हैं, सेंट्रल रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
शूटर स्वप्निक कुसाले ने कुवैत में 2015 में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था
स्वप्निल कुसाले ने पहली बार ओलंपिक में डेब्यू किया है, उनके रोल मॉडल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी है
