दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में बांगड़ महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रा वर्ग के लिए गरबे का आयोजन किया गया। बांगड़ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने रंग बिरंगे गरबा परिधान पहनकर भाग लिया।
सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर बेस्ट डान्स परफॉर्मेंस का प्रथम पुरस्कार रेणुका द्वितीय पुरस्कार कुसुम तथा तृतीय पुरस्कार रवीना सांखला को दिया गया! बेस्ट ड्रेस का प्रथम पुरस्कार लक्ष्मी और द्वितीय पुरस्कार हंसिका को दिया गया! बेस्ट ग्रुप डान्स का पुरस्कार साक्षी एंड ग्रुप ने जीता। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.प्रतिभा गर्ग, श्रीपति नूतन बाला कपिला तथा एडवोकेट प्रियंका जोशी द्वारा छात्राओं में पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ.रश्मि त्रिवेदी ,डॉ. प्रीति एवं भावना ने मुख्य भूमिका निभाई! इस अवसर पर डॉ.संगीता आर्य, डॉ मनीष औदिच्य ,डॉ उषा व्यास, विश्व मैत्री शेखावत उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉ.आशा मूंदड़ा द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12:00 बजे छात्र वर्ग के लिए महाविद्यालय के न्यू हॉल में गरबे का आयोजन रखा गया है।
