By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा, आम जानता की राह हुई आसान
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा, आम जानता की राह हुई आसान
खेलधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा, आम जानता की राह हुई आसान

Rajesh Kumawat
Last updated: July 10, 2025 4:26 pm
Rajesh Kumawat Published July 10, 2025
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को मिली नई पहचान

15 दिनों में प्रदेश के कोने-कोने में अंतिम व्यक्ति की समस्याओं का हुआ समाधान, प्रदेश में पखवाडे़ का व्यापक असर

लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय की दिशा में राजस्थान सरकार का अभिनव प्रयास

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के माध्यम से आमजन की राह हुई आसान

वर्षों पुरानी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान, गांव-गरीब तक पहुंचा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

जयपुर, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में 24 जून से 9 जुलाई तक आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान करने का प्रमुख माध्यम बना है। ‘लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय’ की भावना से यह पखवाड़ा मुख्यमंत्री की सोच, संवेदनशीलता और जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर सामने आया। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस मुहिम के दौरान बालोतरा, जोधपुर, कोटा, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, बीकानेर, और सवाईमाधोपुर जैसे जिलों में शिविरों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया और योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। 

जमीनों के प्रकरणों का धरातल पर हुआ समाधान
गांवों में लंबित राजस्व संबंधी प्रकरण एक आम समस्या है। इन समस्याओं के निष्पादन से किसान, मजदूर और जरूरतमंद व्यक्ति को व्यापक स्तर पर राहत पहुंचायी जा सकती है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार ने पखवाड़े के अंतर्गत राजस्व विभाग को नियोजित किया, जिसने 60 हजार 716 सीमाज्ञान, 1 लाख 32 हजार से अधिक नामांतरण, 26 हजार 858 सहमति विभाजन और 31 हजार 848 रास्तों से जुड़े मामलों का समाधान कर वर्षों पुराने विवादों को सुलझाया। इससे ना केवल राजस्व रिकॉर्ड दुरूस्त हुआ बल्कि आमजन को उनके हक के कागज भी प्राप्त हुए।

निर्बाध विद्युत-जल आपूर्ति को मिली गति
गांव ढाणी से लेकर कस्बे तक पर्याप्त बिजली-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में पखवाड़े के दौरान ऊर्जा विभाग ने 55 हजार 437 झूलते बिजली तारों को दुरुस्त किया। वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 43 हजार 493 नए नल कनेक्शन जारी कर और 15 हजार 869 पानी की टंकियों की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की। इस दौरान वन विभाग ने 1 करोड़ 92 लाख 17 हजार से अधिक पौधांे का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का पर्याय बने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को गति प्रदान की। कृषि विभाग द्वारा 1 लाख 91 हजार 197 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।

आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा का कवच हुआ अधिक मजबूत
खाद्य विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1 लाख 88 हजार 279 खाद्य सुरक्षा आवेदनों को निस्तारण किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 1 लाख 95 हजार 270 पेंशनर्स का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही, 8780 यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए और 79 हजार 577 को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में पंजीकृत किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 17 हजार 938 स्कूटी हेतु ई-वाउचर जारी किए गए तथा 12 हजार 50 स्कूटियों का वितरण किया गया।


जैसलमेर की खुमानसर ग्राम पंचायत में गंगाराम की खातेदारी समस्या का त्वरित समाधान हुआ। वहीं श्रीगंगानगर की रावला तहसील में 30 साल से बंद रास्ता खुलवाया गया। साथ ही धौलपुर के धनौरा गांव में 70 वर्षीय जगदीश और 85 वर्षीय पतोली का तीन दशक पुराना विवाद का निपटान हुआ। भीलवाड़ा की कोयली देवी को शिविर में खेत तक पहुंचने का रास्ता मिल सका। जन सेवा के ये तो कुछ उदाहरण मात्र हैं, वास्तविकता में पखवाड़े के माध्यम से लाखों लोगों को राहत पहुंचाई गई है।

You Might Also Like

आदर्श विद्या मंदिर के छात्र “आर्यन डंगायच” रहे सर्वश्रेष्ठ, 47 श्रेष्ठ छात्रों एवं गरुजनों का हुआ सम्मान

डॉ. संजय सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय RCVS अवार्ड, 20 हजार से अधिक किये सफल ऑपरेशन

लक्षिता शुक्ला ने लक्ष्य किया हासिल, उपलब्धि का श्रेय विद्यालय एवं परिवार को

बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ाव, कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण

जोधपुर महाराजा गज सिंह का पाली मरवाड़ में भव्य स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
भारत समाचारसकारात्मक खबर

‘फूल नहीं चिंगारी है, हमभारत की नारी है’ राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका : शांत अक्का जी

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 27, 2024
पुलिस के लिए इंटेलिजेंस – सिक्योरिटी ट्रेनिंग आवश्यक है संजय अग्रवाल
“होम बेस्ड केयर” का शुभारंभ राजस्थान में पहली बार पाली शहर से हुआ शुरू
इमरजेंसी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर संगोष्ठी का आयोजन
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन पश्चिम बंगाल में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?