महेंद्र पारीक , indireporter.com
बांग्लादेश में भारी हिंसा के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा।
बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार-उज-जमान हसीना को 45 मिनट के अंदर इस्तीफा देने के लिए अल्टीमेटम दिया। प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्ला देश छोड़कर किसी सुरक्षित ठिकाने ( भारत ) की ओर चली गई हैं।
भारत ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है, नागरिक सुरक्षित स्थान पर रहे, मौका मिलते ही स्वदेश वापस लौट आए।
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास शेख हसीना के घर में घुस कर लूटपाट और तोड़फोड़ कर रहे हैं। बांग्लादेश के कई इलाकों में तोड़फोड़ कर आंतक मचाने वाले जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
बांग्लादेश आरक्षण हिंसा में 300 से अधिक लोग मारे गए हैं, शेख हसीना के साथ उनकी बहन ने भी ढाका बांग्लादेश छोड़ दिया है। बांग्लादेश आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से कहा था कि, उनको सम्मानजनक तरीके से इस्तीफा देकर सत्ता से हट कर सुरक्षित ठिकाने पर जाना चाहिए।
इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के बेटे ने सुरक्षा बलों से किसी भी अनिर्वाचित सरकार को सत्ता में आने से रोकने का आग्रह किया है।
