योगेन्द्र शर्मा, indireporter.com
बांग्लादेश में हिन्दूओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में मानव श्रृंखला
जयपुर 17 अगस्त।बांग्लादेश में हिन्दू उत्पीड़न के विरुद्ध शहर में विरोध प्रदर्शन जारी है, शनिवार को जवाहर सर्किल पर युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचा अत्याचार के विरोध में सैंकड़ों हिन्दू यूवक युवतियां दोपहर 2:00 बजे हाथों में तख्तियां लिए हिंसा के विरोध में नारे लगाते हुए जवाहर सर्किल पहुंचे।
हिन्दूओं पर अत्याचार बंद करो, हिन्दूओं का नरसंहार बंद करो,सेव हिन्दूज जैसे नारों के साथ भारत माता के जय उद्घघोष भी गुंजायमान करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध में शामिल युवाओं का कहना था कि बांग्लादेश में कटृटरपंथी ताकतें निर्दोष हिन्दूओं को निशाना बना रहे हैं। हत्याएं, दुष्कर्म और लूटपाट, सामूहिक धर्म परिवर्तन जैसे दमन चक्र से हिन्दूओं की रक्षा आवश्यक है।
