दीपक शर्मा, indireporter.com
शीतला सप्तमी के मेले में उमड़ा शहर, मेले में दो दर्जन से अधिक गैरों ने भाग लिया नगर निगम ने किया सम्मानित पाली ।
पाली शहर का शीतला माता का प्रसिद्ध मेला मंगलवार शाम को आयोजित हुआ, जहां शाम 5:00 बजाते ही शहर की गैरों का प्रवेश शुरू हो गया, सूरजपाल से लेकर अंबेडकर सर्किल तक आदर्श नगर से मिला स्थान तक सड़क के दोनों और भीड़ गैरों को देखने के लिए एकत्रित हुई शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक होने वाले इस मेले में करीब 25 हजार शहर वासियों ने भाग लिया, गैर नृत्यको ने विभिन्न तरह के रंग-बिरंगे परिधान पहन कर गैर में भाग लिया, मेले के आकर्षण ट्रैक्टर में युवक युति बने डीजे पर गूंज रहे फाग गीतों पर नृत्य कर रहे थे उनके पीछे भीड़ चल रही थी, इन गैरों में सूरजपोल गा छियों का बास, भलावतों का बास, सीरवी समाज सूरजपो ल, सीरवी समाज महिला गैर, प्रजापत समाज,पटेल समाज, रामदेव रोड मंडिया रोड, सरगरा समाज, मेघवाल समाज, सहित करीब दो दर्जन गैरों ने भाग लिया, इधर शीतला माता मंदिर के सामने नगर निगम की ओर से नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, जिला कलेक्टर, पूर्व पार्षद गण गणमानिया नागरिक स्टेज पर बैठे थे, स्टेज के सामने गैर गुजरने पर उनके मुखिया को साफा माला पहना झंडा देकर सम्मानित किया, पूरे मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे वहीं पुलिस का हर जगह माकूल प्रबंध रहा
