राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर के डॉक्टरों ने नम आंखों से कोलकाता की महिला डॉक्टर के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस
कोलकत्ता महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में एक निर्दोष मासूम महिला डॉक्टर के साथ 35 से ज्यादा नर पिशाचों ने रेप कर, निर्दयता पूर्वक उसकी हत्या कर दी गई, उन दरिंदो को फांसी दिलाने ओर गुंडों कि पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कराने के लिए देशभर के डॉक्टर एवं मेडिकल स्टूडेंट हड़ताल कर, विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी बंगाल की महिला डॉक्टर हत्याकांड के बाद से ही सरकारी एवं प्राइवेट डॉक्टर्स हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
शनिवार की शाम ही सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट होस्टल से डॉक्टर इकट्ठा हो कर, जुलूस के रूप में अमर जवान ज्योति स्मारक तक हजारों डॉक्टर ने विशाल मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रजनीश शर्मा, FDA एडिशनल कमिंशनर पंकज ओझा, श्रीधर्म फाउंडेशन के महासचिव गब्बर कटरा,
अभिषेक शर्मा ,अशोक जांगिड़ एवं हजारों डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट,फार्मासिस्ट एवम फिसियोथेरेपिस्ट के साथ सत्याग्रह मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में सीनियर डॉक्टर्स ने संबोधित करते हुए कहा कि, जब तक उन अपराधी दरिंदो को ‘सजा ए मौत’ फांसी नही हो जाती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलनकारी डॉक्टर्स ने, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, एवं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को पत्र लिख कर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के गुंडों की सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की गई।
