सुरेंद्र शर्मा indireporter.com
योग्यता का सम्मान,
शासन सचिवालय जयपुर में बेस्ट एम्पलाइज का किया सम्मान,
हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सचिवालय में कार्यरत चन्दन सिंह का “बेस्ट एम्पलाइज” अवार्ड से शासन सचिवालय में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किया सम्मान।
शासन सचिवालय में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में जयपुर निवासी स्पोर्ट्समैन चन्दन सिंह तंवर को मुख्य सचिव सुधांश पंत द्वारा बेस्ट एम्पलाई अवार्ड से सम्मानित किया।
बेस्ट एम्पलाई अवार्ड से सम्मानित चंदन सिंह तंवर ने 2023 में ही शासन सचिवालय सेवा को ज्वाइन किया है, स्पोर्ट्समैन चन्दन सिंह तंवर को हैंडबॉल खेल के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड मिल चुके हैं, हैंडबॉल राष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन खिलाड़ी भी है और उनको उत्कर्ष एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया, अब बेस्ट एम्पलाई भी बन गए हैं चन्दन सिंह तंवर।
