राकेश शर्मा, indireporter.com
राजस्थान, उदयपुर में छात्र देवराज का बुधवार को सुबह उदयपुर कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया, देवराज की देह को उनके पिता ने मुखाग्नि दे कर पंचतत्व में विलीन किया। देवराज परिवार के लिए यह सबसे दुखद समय है।
देवराज को राखी बांधने आई थी बहन, पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा था, लेकिन भाई-बहन की इस त्यौहार पर एक बहन ने अपना भाई को खो दिया।
देवराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, देवराज अपनी बहन का इकलौता भाई था, देवराज के बारे में डॉक्टरों का कहना था कि वह काफी बहादुर बच्चा था, वह जीना चाहता था और वह जिंदगी की जंग बहादुरी से लड़ते- लड़ते हार गया।
देवराज के अंतिम संस्कार के बाद उनके पिता ने उदयपुर के वकीलों से प्रार्थना की है कि अपराधियों के पक्ष की ओर से कोर्ट में बचाव कोई भी वकील नहीं करे। अंतिम संस्कार में आए उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भटियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल का नाम दिवंगत छात्र “देवराज स्कूल” के नाम पर रखा जाए।
घटना के बाद अब उदयपुर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, शहर में किसी तरह की शांति भंग नहीं हो इसके लिए इंटरनेट सेवा को पूरी तरह से अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। प्रशासन भी लोगों को शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
