पवन नागोरी indireporter.com
कांग्रेस के दो दिग्गज नेता आमने-सामने
कांग्रेस के नेता अधिरंजन चौधरी एवं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल कोलकाता रेप मर्डर कांड को लेकर हुए आमने-सामने
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वकील कपिल सिब्बल ममता बनर्जी की ओर से बचाव पक्ष के केस लड़ रहे हैं जबकि बंगाल के नेता अधिरंजन चौधरी ममता बनर्जी का विरोध करते हुए कपिल सिब्बल से निवेदन किया है, बंगाल में जन आक्रोश को देखते हुए महिला डॉक्टर रेप मर्डर कांड में बचाव दल का पैरवी न करें।
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ खड़ा हुआ राहुल गाँधी का यह खास सिपाही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीरंजन चौधरी, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल आरजी कर हॉस्पिटल महिला डॉक्टर बलात्कार मामले में बंगाल सरकार की कर रहे हैं, पैरवी
अधीर रंजन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘कपिल सिब्बल एक प्रतिष्ठित वकील हैं. मैं उनसे गुजारिश करूंगा कि वह इस केस से खुद को वापस कर लो.’ उन्होंने आगे कहा कि इस घटना से बंगाल के लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं. मैं ये बात बंगाल के लोगों की भावनाओं और गुस्से को देखते हुए, अपरधियों की तरफदारी न करें तो बेहतर है. क्योंकि आप कभी चुने हुए जनप्रतिनिधि थे लोकसभा के, अभी भी आप राज्यसभा के सदस्य हैं आप. तो आम लोगों की जो मन की इच्छा, आक्रोश को आपको देखना चाहिए.
