By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: राज्य स्तरीय विद्वत सम्मान समारोह में संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिभाएं- संस्थाएं सम्मानित
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > धार्मिक समाचार > राज्य स्तरीय विद्वत सम्मान समारोह में संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिभाएं- संस्थाएं सम्मानित
धार्मिक समाचारराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

राज्य स्तरीय विद्वत सम्मान समारोह में संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिभाएं- संस्थाएं सम्मानित

Rajesh Kumawat
Last updated: September 2, 2024 4:21 pm
Rajesh Kumawat Published September 2, 2024
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

राज्य स्तरीय विद्वत सम्मान समारोह में संस्कृत के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रतिभाएं संस्थाएं सम्मानित

मदन दिलावर ने राज्य स्तरीय संस्कृत युवा प्रतिभा सम्मान डा. प्रशान्त शर्मा को दिया गया।

संस्कृति को आत्मसात् करने के लिए संस्कृत आवश्यक-शिक्षा मंत्री

जयपुर, 2 सितम्बर। संस्कृत दिवस अन्तर्गत राज्य स्तरीय विद्वत सम्मान समारोह सोमवार को कोटा यूआईटी ऑडिटोरियम में मंत्रोच्चारों, संस्कृत गायन, वाचन के सुसंस्कृत वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य एवं अकादमिक क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि थे। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर अध्यक्ष, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि, सारस्वत अतिथि अध्यक्ष, भारतीय भाषा-समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार पद्मश्री चमूकृष्ण शास्त्री एवं संस्कृत विद्वानों के सानिध्य में आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अपनी संस्कृति को आत्मसात् करने के लिए संस्कृत का ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कृत से संस्कारवान मनुष्य सही राह पर चलते हैं जबकि संस्कृत और संस्कृति विहीन पशुत्व की ओर जाते हैं।

आयुक्त संस्कृत शिक्षा विजयपाल सिंह, संयुक्त शासन सचिव कैलाश चंद यादव, संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया एवं अन्य गणमान्यजन समारोह में उपस्थित रहे। समारोह में जानकी नाथ रेवासाधाम पीठाधीश से महंत डॉ. राघवाचार्य वेदांती को श्रद्धांजलि स्वरूप मौन धारण किया गया।

संस्कृत के संरक्षण-संवर्धन पर हुआ सम्मान—
संस्कृत साधना शिखर सम्मान अटरू बारां के बाबा निरंजन नाथ मान्यागढ़ को राशि एक लाख से सम्मानित किया गया। संस्कृत साधना सम्मान 51 हजार रूपये से प्रो. गणेश लाल सुथार जोधपुर तथा प्रो. कृष्ण शर्मा जयपुर को दिया गया। संस्कृत विद्वत सम्मान 31 हजार की राशि से माणक चन्द सोनी चेचट डॉ. कैलाश चन्द बुनकर जयपुर, डॉ. छाजूराम गुर्जर जयपुर, बहादुर सिंह गुर्जर सवाईमाधोपुर, डॉ. भगवती शंकर व्यास उदयपुर, डॉ. बाबूलाल मीना भरतपुर को सम्मानित किया गया। संस्कृत युव प्रतिभा पुरस्कार राशि 21 हजार से उर्मिला बैरवा, डॉ. कृष्णा शर्मा, डॉ. जितेन्द्र कुमार गौतम, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. नानूराम जाट, बुद्धीप्रकाश जांगिड़, डॉ. राकेश कुमार जैन, डॉ. रामेश्वर दयाल शर्मा, डॉ. शशि कुमार शर्मा, डॉ. सुभाष चन्द मीणा, डॉ. घनश्याम हरदेनीया, प्रशांत शर्मा, मंत्रालयिक सेवा सम्मान 11 हजार रूपये राशि से गणपत लाल तथा गीता भम्भाणी को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट सम्मान महंत अंजन कुमार गोस्वामी गोविंद देव जी मंदिर जयपुर, कुमार तोषनीवाल पुष्कनारायण तोषनीवाल चेरीटेबल ट्रस्ट, चन्द्रशेखर शारदा, देवनारायण जैमन, प्रियव्रत चारण, कुल सचिव ज.रा. राजस्थान संस्कृत विश्व विद्यालय जयपुर, डॉ. ज्योत्सना सिखवाल, निदेशक विश्व भारती महा विद्यालय सीकर, ओमप्रकाश गुप्ता अध्यक्ष केशव विद्यापीठ जयपुर, शिवा सरस्वती, डॉ. हेमा सरस्वती, सनातन पुरी थेगड़ा धाम, रामदास महाराज सांगोद, घनश्याम शर्मा कोटा, नरोत्तम पुजारी सालासर बालाजी धाम को सम्मानित किया गया।

सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता को मिला सम्मान—
आचार्य परीक्षा में प्रथम दिव्या शर्मा व शुभम त्रिवेदी, स्नातकोत्तर परीक्षा में सोनाली राठौड़, दिव्या गज्जा, दीप माला पंड्या, सरिता यादव, रेखा शर्मा, राजू, रेणू कुमारी, आशा, परवानी, सोनू महावर, शिवानी मालव, ज्योति, शास्त्री परीक्षा में नेहा, शिक्षाचार्य में धर्मसिंह मीणा, शिक्षा शास्त्री में भगवती महावर, डीएलएड में मोनिका, कशिश को प्रथम रहने पर सम्मानित किया गया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में प्रथम पलक शर्मा, द्वितीय समृद्धि राहुल, तृतीय धनंजय धोबी व नितिन शर्मा, प्रवेशिका परीक्षा में प्रथम वंशी, द्वितीय अनुष्का, तृतीय प्रीति सैन को सम्मानित किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सर्वोच्च सूचकांक प्राप्त संस्थाओं तथा सत्र 2023-24 में सर्वाधिक नामांकन एवं सर्वाधिक नवीन प्रवेश वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

“मनरेगा बचाओ संग्राम” कांग्रेस का प्रदर्शन

“वीबी जीरामजी” कानून के विरोध में “मनरेगा बचाओ मोर्च” का विरोध प्रदर्शन

विराट हिंदू सम्मेलनों की धूम, जगह-जगह उत्सव माहौल

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
खेलधार्मिक समाचारमनोरंजनराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat February 2, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती धूमधाम से मनाई
“तनोटराय माता मंदिर” भारत पाक सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, बीएसएफ ने किया ध्वजारोहण
केंद्र सरकार ने 71 हजार दी सरकारी नौकरियां, गजेंद्र सिंह शेखावत ने 236 बांटे नियुक्ति पत्र
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर पलटवार

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?