राजेश कुमावत, indireporter.com
मध्य प्रदेश से खाटूश्यामजी दर्शन करने आ रहे थे 6 श्रद्धालुओ की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
राजस्थान, बूंदी जिले में रविवार तड़के एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजस्थान के बूंदी जिले के हिण्डोली थाना क्षेत्र में रविवार तड़के भयावह हादसा हो गया, जहां तालाब गांव के निकट ओवरब्रिज के पास एक ट्रक की टक्कर से कार सवार आधा दर्जन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक, हिंडोली पुलिस उपाधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी यात्री श्रद्धालुओं को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। छ मृतकों को बूंदी अस्पताल के मोर्चरी में सुरक्षित रखवाए गए
