राजेश कुमावत, indireporter.com
लेबनान हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के लगभग 2700 पेजर में एक साथ विस्फोट
इंटरनेट से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जाल कैसे आने वाले दिनों में विध्वंस का भी कारण बन सकता है, इसका शायद पहला इतना डरावना उदाहरण आज इजरायल ने लेबनान देश में डेमो कर दिखाया।
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े हजारों लडाको के पेजर हेक करके उनमें एक साथ विस्फोट कर दिया। अधिकांश लोग घायल हुए हैं, और कुछ की मौत भी हुई है।
अपनी तरह के अजीब-ग़रीब घटनाक्रम में अल जजीरा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार के हिज्बुल्लाह के हजारों लडाको के अपने संपर्क साधन पेजर को हैक कर एक साथ विस्फोट किया गया , जिससे पेजर धारक सहित आसपास के लोग भी घायल हो गए। लेबनान पेजर विस्फोट घायल लोगों में में ईरान के राजदूत भी शामिल है।
लेबनान के साथ साथ सीरिया के की राजधानी दमिश्क में भी पेजर विस्फोट की घटनाएं हुई है।
हिज्बुल्लाह लड़ाको के पेजर्स “इनकरप्टेड डिवाइस” लिखा हुआ मैसेज आया, जैसे ही मैसेज को खोल पेजर ब्लास्ट हो गए।
इस बुला लड़ाकू के पेजर विस्फोट की घटना के पीछे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ होन बताया जा रहा है।
