शिव वर्मा, indireporter.com
पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान ‘मिसाइल मिसफायर’ होने से हुआ हादसा। हादसे में तीन बीएसएफ जवान घायल घायल हो गए।
जैसलमेर के पोकरण स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान युद्ध अभ्यास के दौरान मिसाइल मिसफायर से तीन जवान घायल हो गए।
तीनों घायल जवानों को तुरंत पोकरण के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सूत्रों के अनुसार, तीनों जवान बीएसएफ के ट्रेनी थे और नियमित अभ्यास सत्र के दौरान यह दुर्घटना हुई।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायल जवानों का उपचार जारी है, और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फील्ड फायरिंग रेंज में ऐसे हादसे कम ही होते हैं, लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों पर फिर से चर्चा हो रही है।
सेना के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं , ताकि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।
