राजेश कुमावत, indireporter.com
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का पोस्टर विमोचन
पंडित दीनदयाल जयंती समारोह 25 सितंबर को धानक्या स्थिति राष्ट्रीय स्मारक पर धूमधाम से मनाया जाएगा
जयपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति जयपुर की ओर से शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 108 वे जयंती समारोह कार्यक्रम का पोस्ट विमोचन सुरेश जी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, समिति अध्यक्ष मोहनलाल छीपा, समिति सचिव प्रताप भानु शेखावत, राजेंद्र सिंह शेखावत, आदि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
पंडित दीनदयाल समिति के अध्यक्ष मोहनलाल छिपा ने बताया कि समिति द्वारा 25 सितंबर 2024 को जन्म स्थल धानक्या स्थिति पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108वीं जयंती पर, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय समिति व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे, विशिष्ट अतिथि सांसद राव राजेंद्र सिंह तथा जयपुर सांसद मंजू शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी नरसीराम डी कुलेरिया करेंगे।
समिति के सचिव प्रताप भानु सिंह शेखावत ने बताया की जयंती समारोह के अवसर पर समिति द्वारा स्मारक स्थल पर सुंदरकांड का पाठ, एलोपैथी, होम्योपैथी, तथा आयुर्वेदिक योग चिकित्सा निशुल्क शिविर, भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रदर्शन, का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत समिति द्वारा राजस्थान से पदमश्री पुरस्कार हेतु चयनित बंधु, राजस्थान से पैरा ओलंपिक में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों, एवं पंडित दीनदयाल जी पर शोध करने वाले शोधार्थीयो तथा समिति द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जानो और भारतीय ज्ञान परंपरा पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा
